Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने MP से गुजरने वाली कई ट्रेनों को किया कैंसिल, चेक करें लिस्ट

Vikram Jain | Sept 25, 2024, 23:27 IST
Share
MP Bhopal Railway canceled 6 trains 
MP Bhopal Railway canceled 6 trains 

ट्रेनों के कैंसिल होने से परेशान चल रहे यात्रियों की एक बार फिर दिक्कत बढ़ने वाली है। रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। रेलवे ने यह फैसला रेल सुधार कार्यों के चलते लिया है।

BHOPAL. रेल यात्रियों की एक बार फिर दिक्कत बढ़ने वाली है। रेल प्रशासन ने रेल सुधार कार्यों को लेकर कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों को कैंसिल किया है।

जयपुर मंडल में होगा ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा-धान्क्या-बोबास खंड में स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य होना है। इसके चलते रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 5 ट्रेनों को निरस्त और आंशिक निरस्त करने का निर्णय लिया है।

1. गाड़ी संख्या 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28.09.2024 और 29.09.2024 को कैंसिल रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29.09.2024 और 30.09.2024 को कैंसिल रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12181 (जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस) 28.09.2024 को सांगानेर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और सांगानेर-अजमेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12182 (अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस) 29.09.2024 को सांगानेर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और अजमेर-सांगानेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 19712 (भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस) 28.09.2024 को फुलेरा पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और फुलेरा-जयपुर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

ट्रेन कैंसिल होने की डेट में बदलाव

बता दें कि दक्षिण मध्य रेल के विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होना है। वारंगल, काजीपेट और हसनपर्थी रोड स्टेशनों के बीच चार रेल लाइनों के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से अब चेंज की गई डेट 01/10/2024, और 04/10/2024 को कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन को पहले पूर्व में अन्य डेट में कैंसिल करने सूचना जारी की गई थी।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस-139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारंभ करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा