यात्रीगण कृपया ध्यान दें...रेलवे ने इस ट्रेन में बढ़ाए स्लीपर-जनरल कोच
Vikram Jain | Dec 05, 2024, 21:31 IST
MP Bhopal Railway installed sleeper and general coaches Pune Danapur Express
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। रेलवे ने पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में अब स्लीपर कोच और सामान्य श्रेणी कोच स्थाई रूप से बढ़ाए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कोच बढ़ाने का फैसला लिया है।
BHOPAL. भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और आरामदायक यात्रा को लेकर लगातार सेवाओं में विस्तार कर रहा है। रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। अब रेलवे ने गाड़ी संख्या 12149/12150 पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस की कोच व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने एक्सप्रेस में स्लीपर कोच और एक सामान्य कोच को स्थाई रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। यह एक्सप्रेस भोपाल मंडल के इटारसी और खिरकिया स्टेशन से होकर गुजरती है।
बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा लगातार बदलाव किया जा रहा है। यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े बदलाव भी किए जा रहे हैं। वेटिंग टिकट और यात्रियों की सुविधा को लेकर रेल प्रशासन ने अब तक कई ट्रेनों में स्थाई और अस्थाई कोच बढ़ाए हैं। अब रेलवे ने भोपाल मंडल के इटारसी और खिरकिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12149/12150 पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में स्लीपर कोच और सामान्य श्रेणी कोच स्थाई रूप से बढ़ाए हैं। रेलवे ने कोच संयोजन में बदवाल का फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लिया है।
दरअसल, फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ देखने को मिलती है, जिससे आरक्षित कोच में सीट मिलने में समस्याएं आती हैं। ऐसे में यात्रियों को जनरल कोच की ओर रुख करना पड़ता है, जहां अत्यधिक भीड़ और असुविधाएं होती हैं। कई बार तो यात्री टॉयलेट में भी सफर करने को मजबूर हो जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने स्लीपर और जनरल कोच बढ़ाने का फैसला लिया है, जो यात्रियों के लिए एक राहतभरी खबर है। इस बदलाव से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक आराम और सुविधाएं मिलेंगी।
स्लीपर और सामान्य कोच बढ़ाए
इस तरह रहेगी कोच पोजिशन
नए कोच संयोजन के अनुसार, अब इस पुणे-दानापुर-पुणे एक्सप्रेस में कुल 23 कोच होंगे, जिनमें 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच, 7 शयनयान श्रेणी कोच, 4 सामान्य श्रेणी कोच, 1 पेंट्री कार, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी और 2 पार्सल वैन शामिल होंगे। यह बदलाव यात्रियों को और अधिक सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
भीड़ को देखते हुए रेलवे का अहम कदम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari