आसमान में उड़ेंगे एक हजार लोग, उज्जैन में होने जा रहा है ये खास इवेंट
Vikram Jain | Nov 06, 2024, 20:49 IST
MP Ujjain Sky diving festival
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने 9 नवंबर से होने वाले स्काई डाइविंग फेस्टिवल को लेकर तैयारी कर ली है। महाकाल की नगरी उज्जैन में दताना एयरस्ट्रिप पर एडवेंचर लवर्स आसमान में उड़ने के रोमांच का अनुभव कर पाएंगे। जानें पूरी डिटेल...
BHOPAL. मध्य प्रदेश में एक खास इवेंट होने जा रहा है, यह तीन महीने तक चलेगा। एक हजार लोग आसमान में उड़ेंगे। जी हां, सही पढ़ा आपने। दरअसल, मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के निर्देश पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में स्काई डाइविंग फेस्टिवल होने जा रहा है। 9 नवंबर को इसका आगाज होगा। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने इसकी पूरी तैयारी की है। उज्जैन में तीन महीने के लिए पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल सकेगा।
इवेंट को लेकर संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि ट्रेंड ट्रेनर स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग कराएंगे, यह पूरी तरह सुरक्षित होगी। उन्होंने बताया कि स्काई-डाइविंग फेस्टिवल के तीन एडिशन की सफलता और एडवेंचर एक्टिविटी के प्रति पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए इस साल उज्जैन में यह इवेंट किया जा रहा है।
उज्जैन में दताना एयरस्ट्रिप पर एडवेंचर लवर्स आसमान में उड़ने के रोमांच का अनुभव कर पाएंगे। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा। यदि आप भी इस इवेंट में भाग लेना चाहते हैं तो www.skyhighindia.com पर विजिट करके बुकिंग कर सकते हैं।
इस एडिशन में आयोजक संस्था Sky-high India स्पेशल स्काई-डाइविंग Aircraft New CESSNA 182P (fully modified for sky-diving) Aircraft का इस्तेमाल करेगी। इसकी कैपेसिटी कुल 6 सदस्यों की है, जिसमें एक बार में 2 प्रतिभागी, 02 Instructors के साथ स्काई डाइविंग कर सकेंगे। तीन महीने में एक हजार से ज्यादा लोगों के इस इवेंट में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्काई डाईविंग का संचालन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और यूनाइटेड स्टेट पैराशूट एसोसिएशन (यूएसपीए) की ओर से सर्टिफाइड संस्था स्काई-हाई इंडिया द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग में उपयोग किए जाने वाला एयरक्राफ्ट नागरिक विमानन निदेशालय में रजिस्टर्ड हैं।
मंत्री बोले- पूरी तरह सुरक्षित होगा इवेंट
8 बजे से 5 बजे तक होगी स्काई डायविंग
3 महीने में 1 हजार से ज्यादा लोग होंगे शामिल
आधुनिक और सुरक्षित होगी राइड
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari