नीले रंग से जगमगाएगी MP की इमारतें, जानें क्या है यूनिसेफ की थीम

Vikram Jain | Nov 19, 2024, 17:58 IST
Share
UNICEF World Childrens Day
UNICEF World Childrens Day

विश्व बाल दिवस पर सभी ओर नीला यूनिसेफ के बाल-अधिकारों के लिए खड़े होने के संकल्प का प्रतीक है। यूनिसेफ और बाल-अधिकारों के समर्थन में मध्य प्रदेश की इमारतों को नीले रंग में रंगा गया है।

BHOPAL. कल बुधवार 20 नवंबर को मध्य प्रदेश की सभी ऐतिहासिक इमारतें नीले रंगे से जगमग होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ (UNICEF) से साझेदारी के बाद अपनी सर्वत्र नीला (Go Blue) थीम के तहत ऐतिहासिक इमारतों को नीले रंग में रंगा गया है। इसके लिए यूनिसेफ ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के साथ साझेदारी की है।

विश्व बाल दिवस की थीम है सर्वत्र नीला

दरअसल, 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था यूनिसेफ और नागरिक संस्था संगठन इस दिन और सप्ताह को बाल अधिकार सप्ताह के रूप में मनाते हैं। सर्वत्र नीला विश्व बाल दिवस की एक थीम है, जिसक अर्थ बाल अधिकारों के लिए खड़ा होना है, विश्व बाल दिवस पर सर्वत्र नीला यूनिसेफ के बाल-अधिकारों के लिए खड़े होने के संकल्प का प्रतीक है। यूनिसेफ और बाल-अधिकारों के समर्थन में मध्य प्रदेश की इमारतों को नीले रंग में रंगा गया है। इस दिन नीले रंग की रोशनी से भारत का राष्ट्रपति भवन भी जगमगाता है।

भोपाल में यूनिवर्सिटी का पिरामिड हुआ नीला

यूनिसेफ मध्य प्रदेश के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवंबर को भोपाल की जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के पिरामिड को नीला कर शुरुआत की गई। सोमवार की रात को धार के मांडू में जहाज महल शिप पैलेस को नीले रंग से जगमग किया गया। इस दौरान उन्होंने साझेदारी के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग (MPL) के आभार व्यक्त किया।

गो ब्ल्यू अभियान में लोगों से अपील

यूनिसेफ के एक प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि इस विशेष दिन को मनाने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की सभी संपत्तियों और एएसआई की विरासत स्थल जैसे मांडू का जहाज महल और अन्य स्थलों को नीली रोशनी से सजाया गया। विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ का “गो ब्ल्यू” अभियान लोगों को नीला पहनने, अपनी ऑनलाइन प्रोफाइल बदलने और बच्चों के अधिकारों के समर्थन में याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित करता है। यह अभियान एक ऐसी दुनिया की मांग करता है, जहां हर बच्चा सुरक्षित और समर्थित हो, और अपने दैनिक जीवन में नीले रंग को शामिल करे।

Children's Day: कैसे हुई बाल दिवस की शुरुआत, क्या हैं बच्चों के अधिकार

भारत में राष्ट्रपति भवन भी होती है नीली रोशनी

बता दें कि विश्व बाल दिवस (20 नंवबर) पर दुनियाभर में स्कूल और ऐतिहासिक इमारतों को नीले रंग की रोशनी से सजाया जाता है। यूनिसेफ की वेबसाइट के अनुसार, नीले रंग से रोशन की गई ऐतिहासिक इमारतों में भारत का राष्ट्रपति भवन, ग्रीस का एक्रोपोलिस, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग (न्यूयॉर्क), अल नूर मस्जिद (न्यूजीलैंड), बेल्जियम में यूरोपीय संसद, शंघाई टॉवर(चीन), इथियोपिया में हाउस ऑफ पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स आदि शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड
  • unicef
  • mp unicef
  • नीले रंग से जगमग MP की इमारतें
  • विश्व बाल दिवस
  • Go Blue theme
  • World Childrens Day
  • सर्वत्र नीला
CM Sai Singapore Visit: आज से सिंगापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद

By Harrison Masih

CM Sai Singapore Visit: आज से सिंगापुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद
गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोपाल में सीएम मोहन यादव, कई नई विकास योजनाओं की करेंगे शुरुआत

By Kaushiki

गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोपाल में सीएम मोहन यादव, कई नई विकास योजनाओं की करेंगे शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन

By Amresh Kushwaha

गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन
निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव की बारी, राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी घोषणा

By Jageshwar prasad

निकाय चुनाव के बाद अब ग्रामीण चुनाव की बारी, राजस्थान में पंचायत चुनाव का ऐलान आज, 3 बजे होगी घोषणा
त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू

By Amresh Kushwaha

त्यौहारों से पहले MP के 50 लाख श्रमिकों को तोहफा: महंगाई भत्ते में छह रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड