लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते हुए दो पंचायत सचिव रंगे हाथों गिरफ्तार

Vikram Jain | Nov 28, 2024, 22:10 IST
Share
MP Bina and Katni Panchayat secretary arrested for taking bribe
MP Bina and Katni Panchayat secretary arrested for taking bribe

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब लोकायुक्त ने अलग-अलग कार्रवाई में दो पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी थी रिश्वत

BHOPAL. मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद भी रिश्वत के मामले में लगातार सामने आ रहे हैं। रिश्वत के मामलों में गिरफ्तारियों के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। अब मध्य प्रदेश में लोकायुक्त ने अलग- अलग कार्रवाई करते हुए दो पंचायत सचिव को रिश्वत (bribe) लेते पकड़ा है। लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को बीना और कटनी में पंचायत सचिवों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सचिवों के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीना में रिश्वत लेते सचिव गिरफ्तार

रिश्वत लेने का पहला मामला सागर के बीना से सामने आया है। यहां सागर लोकायुक्त पुलिस ने बीना जनपद पंचायत कार्यालय में कार्रवाई करते हुए बिहरना ग्राम पंचायत के सचिव हरिराम कुशवाहा को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव कुशवाहा ने पंचायत में हुए काम के बिल पास कराने के एवज में सरपंच अरविंद उर्फ लालू राय से रिश्वत की डिमांड की थी।

भुगतान के लिए 5 प्रतिशत की डिमांड

जानकारी के मुताबिक बिहरना ग्राम पंचायत के सचिव हरिराम कुशवाहा ने पंचायत में कार्यों के भुगतान के एवज में 5 प्रतिशत राशि की डिमांड की थी। आरोप है कि सचिव सरपंच से रिश्वत के मांग करते हुए परेशान कर रहा था। आखिर में 11 हजार रुपए देने की बात पक्की हुई। इसके बाद मामले में लोकायुक्त में शिकायत की गई थी।

बीना पंचायत कार्यालय में लोकायुक्त की दबिश

मामले में शिकायत के बाद गुरुवार को सागर लोकायुक्त की टीम बीना पंचायत कार्यालय पहुंची और सचिव को ट्रैप करने की कार्रवाई की, इसके बाद सरपंच ने जैसे ही रिश्वत की 11 हजार रुपए सचिव को दिए तो लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए सचिव को रंगे हाथों पकड़ लिया है। सागर लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद बीना पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया।

कटनी में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई

दूसरा मामला कटनी से सामने आया है। यहां जबलपुर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त की टीम ने कटनी में पंचायत सचिव शुभराज सोनी को रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरा मामला खड़ौला ग्राम पंचायत का है।

NOC देने के एवज में रिश्वत की डिमांड

दरअसल, लोकायुक्त ने यह कार्रवाई ग्राम चनहटा निवासी बल्लू यादव की शिकायत पर की है। जबलपुर लोकायुक्त में शिकायत करते हुए बल्लू यादव ने बताया था कि ग्राम पंचायत खड़ौला में खसरा नंबर 461 पर 1084.61 वर्ग मीटर की जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर एनओसी के लिए आवेदन किया था। लेकिन सचिव शुभराज सोनी ने कई दिनों तक मामला लटकाए रखा। इसके बाद सचिव ने एनओसी के लिए 35 हजार रुपए की मांग कर दी। पैसे नहीं देने पर चक्कर भी लगवाए। इसके बाद मामले को लेकर लोकायुक्त से शिकायत की गई। शिकायत के लोकायुक्त की जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सचिव को रंगे हाथों पकड़ने के लिए प्लान बनाया।

ऐसे हुई सचिव की गिरफ्तारी

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की 8 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को कटनी की खड़ौला पंचायत पहुंची और प्लान के मुताबिक लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिव शुभराज सोनी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सचिव को 10 हजार की पहली किस्त लेते गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई
  • Bribe
  • रिश्वत
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • जबलपुर लोकायुक्त
  • रिश्वतखोर सचिव गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा