एमपी में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 करोड़ की एमडी-ड्रग्स बरामद, मुख्य आरोपी भाजपा नेता फरार
Sanjay Dhiman | Sept 13, 2025, 10:22 IST
Photograph: (the sootr)
आगर-मालवा पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपये की ड्रग्स और संदिग्ध सामग्री बरामद की। 9.250 किलो केटामाइन, 6 ग्राम एमडी ड्रग्स, 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड और 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल जब्त किया गया।
मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपए की एमडी-ड्रग और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई भाजपा नेता के खिलाफ की गई, जिन्होंने अपनी कार में यह ड्रग्स रखे थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है, लेकिन मुख्य आरोपी भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष राहुल आंजना अभी भी फरार हैं।
आगर-मालवा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ौद मार्ग पर दो वाहनों से 9.250 किलो केटामाइन (Ketamine) और 6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। इसके अलावा, 12.100 किलो अमोनियम क्लोराइड पाउडर (Ammonium Chloride) और 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल (Isopropyl Alcohol) भी जब्त किया गया। इन सामग्रियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ 7 लाख रुपए है।
विशेषज्ञों का मानना है कि एक किलो केटामाइन से 10 किलो एमडी ड्रग्स बनाई जा सकती है, और इसमें अमोनियम क्लोराइड और आइसोप्रोपाइल अल्कोहल का इस्तेमाल होता है। पुलिस को शक है कि यहां एक बड़े पैमाने पर ड्रग्स का निर्माण हो रहा था। यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में सनकी पति बीच सड़क पर पत्नी को गोलियों से भूना, पुलिस पर भी तान दी बंदूक
एमपी में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऐसे हो रही बहनों से ठगी, ऐसे बचें
![पुलिस को ड्रग्स बनाने की मशीन मिली है।]()
पुलिस ने इस मामले में दो प्रमुख आरोपियों, ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भाजपा के तनोडिया मंडल का उपाध्यक्ष राहुल आंजना फरार है। पुलिस ने राहुल आंजना के घर से कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
राहुल आंजना के पिछले दो साल के मोबाइल डेटा और बैंक लेन-देन से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ है कि बड़े सप्लायर और खरीदारों के बीच ड्रग्स के सौदे हो रहे थे। इसके अलावा, पुलिस ने राहुल के खातों में बेहिसाब पैसे के लेन-देन और संदिग्ध ट्रांजैक्शन भी पाए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
महिलाओं के लिए एमपी सरकार का बड़ा तोहफा: रात में भी मॉल और बाजारों में होगी रौनक, जानें कैसे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, लाखों लोगों को होगा सीधा फायदा, CM बोले-भाईसाहब...
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक संरक्षण के कारण ही यह ड्रग्स का कारोबार फल-फूल रहा था। तंवर ने यह भी कहा कि अगर पुलिस ने सही तरीके से जांच की तो इस मामले में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
इस बीच, सोशल मीडिया पर राहुल आंजना के बड़े नेताओं के साथ खिंराजनीतिक संरक्षणचवाए गए फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि वह भाजपा के एक प्रमुख नेता के करीबी हैं।
इस मामले में आगर मालवा पुलिस ने आरोपियों पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8 और 22 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में डिजिटल सबूतों से और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। इसके अलावा, पुलिस को ड्रग्स बनाने की मशीनें भी मिली हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि इस क्षेत्र में ड्रग्स का उत्पादन बड़े स्तर पर हो रहा था।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाजपा सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी दल का क्यों न हो। कानून अपना काम कड़ाई से कर रहा है।"
पुलिस की कार्रवाई
विशेषज्ञों का मानना है कि एक किलो केटामाइन से 10 किलो एमडी ड्रग्स बनाई जा सकती है, और इसमें अमोनियम क्लोराइड और आइसोप्रोपाइल अल्कोहल का इस्तेमाल होता है। पुलिस को शक है कि यहां एक बड़े पैमाने पर ड्रग्स का निर्माण हो रहा था। यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में सनकी पति बीच सड़क पर पत्नी को गोलियों से भूना, पुलिस पर भी तान दी बंदूक
एमपी में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऐसे हो रही बहनों से ठगी, ऐसे बचें
पुलिस को ड्रग्स बनाने की मशीन मिली है।
आरोपी और उनके लेन-देन की जांच
राहुल आंजना के पिछले दो साल के मोबाइल डेटा और बैंक लेन-देन से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनसे यह स्पष्ट हुआ है कि बड़े सप्लायर और खरीदारों के बीच ड्रग्स के सौदे हो रहे थे। इसके अलावा, पुलिस ने राहुल के खातों में बेहिसाब पैसे के लेन-देन और संदिग्ध ट्रांजैक्शन भी पाए हैं।
ड्रग तस्करी और भाजपा नेता की भूमिका के मामले को ऐसे समझें
|
महिलाओं के लिए एमपी सरकार का बड़ा तोहफा: रात में भी मॉल और बाजारों में होगी रौनक, जानें कैसे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, लाखों लोगों को होगा सीधा फायदा, CM बोले-भाईसाहब...
राजनीतिक संरक्षण के आरोप
इस बीच, सोशल मीडिया पर राहुल आंजना के बड़े नेताओं के साथ खिंराजनीतिक संरक्षणचवाए गए फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि वह भाजपा के एक प्रमुख नेता के करीबी हैं।
पुलिस का बयान और आगे की जांच
भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाजपा सरकार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी दल का क्यों न हो। कानून अपना काम कड़ाई से कर रहा है।"
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari