MP Board Exam में शिक्षक मोबाइल लाए तो 10 साल की होगी सजा

Siddhi Tamrakar | Nov 18, 2024, 07:47 IST
Share
phone ban in mp board exam
phone ban in mp board exam

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा के दौरान मोबाइल प्रतिबंध को लेकर सख्त नियम लागू होंगे। केंद्राध्यक्ष सहित सभी स्टाफ को नियमों का पालन करना होगा। सरकार लाने वाली है नया कानून

MP Board Exam में प्रश्न पत्र लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस बार केंद्राध्यक्ष और अन्य परीक्षा स्टाफ भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। यदि इस नियम का उल्लंघन हुआ, तो 10 साल तक की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान लागू किया जाएगा।

सरकार ला रही कानून

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए कई सख्त नियम लागू किए हैं। इस बार परीक्षा केंद्र में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए केंद्राध्यक्ष और स्टाफ पर भी मोबाइल ले जाने की पाबंदी होगी। यदि कोई भी केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक मोबाइल का उपयोग करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संशोधित अधिनियम के तहत 10 साल की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान प्रस्तावित है। यह नियम भारत सरकार के सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 के आधार पर तैयार किया गया है।

क्यों लाया गया यह प्रावधान?

मध्यप्रदेश में पिछले वर्षों में मोबाइल के माध्यम से प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाएं सामने आई थीं। परीक्षा कक्ष तक प्रश्न पत्र पहुंचने के दौरान फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए थे। इसे देखते हुए माशिमं ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

परीक्षा केंद्रों पर ऐसी होगी नई व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों पर लोहे की पेटी रखी जाएगी, जहां स्टाफ अपने मोबाइल जमा करेंगे। संचार के लिए लैंडलाइन फोन और ईमेल आधारित पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इससे परीक्षा केंद्रों की निगरानी और सूचनाओं का आदान-प्रदान ऑनलाइन होगा।

विधानसभा में विधेयक पेश होगा

माशिमं ने इस नियम को लागू करने के लिए संशोधन विधेयक का प्रारूप तैयार किया है। इसे 16 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। यह नियम फरवरी 2025 से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में लागू होंगे।

माशिमं के सचिव केडी त्रिपाठी के अनुसार, “परीक्षा में अनुचित साधन अपनाने वाले अधिकारियों को माशिमं की परीक्षा प्रक्रिया से भी प्रतिबंधित किया जाएगा।”

FAQ

  1. एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 कब से शुरू होगी?
    25 फरवरी 2025 से एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी।
  2. परीक्षा केंद्रों में मोबाइल प्रतिबंध क्यों लागू किया गया है?
    प्रश्न पत्र लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
  3. मोबाइल ले जाने पर क्या सजा होगी?
    मोबाइल उपयोग करते पाए जाने पर 10 साल की जेल और जुर्माने का प्रावधान है।
  4. क्या यह नियम परीक्षा स्टाफ पर भी लागू है?
    हां, केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक सभी पर यह नियम लागू है।
  5. परीक्षा केंद्रों में मोबाइल के विकल्प क्या होंगे?
    संचार के लिए लैंडलाइन फोन और ईमेल आधारित पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Board Exam
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • PAPER LEAK
  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच