MP बोर्ड की लापरवाही, एग्जाम के 3 महीने बचे, जारी नहीं हुए सैंपल पेपर
Vikram Jain | Nov 21, 2024, 17:09 IST
MP Board of Secondary Education did not release sample papers for the examination
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के शुरू होने में लगभग तीन महीने का समय बचा है। लेकिन एमपी बोर्ड ने अब तक सैंपल पेपर जारी नहीं किए हैं। यह सैंपल पेपर 6 महीने पहले जारी किए जाते हैं।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल की लापरवाही 10वीं और 12वीं के 18 लाख विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। क्योंकि एमपी बोर्ड तीन महीने पहले भी सैंपल पेपर (sample paper) जारी नहीं कर सका है। बोर्ड एग्जाम 25 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रहे हैं। परीक्षा में लगभग तीन महीने का समय बचा है। इसस पहले तक दसवीं-बारहवीं की 9 से 19 दिसंबर तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा (half yearly exam) होगी। अब तक सैंपल पेपर जारी नहीं होने से परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राएं असमंजस की स्थिति में है।
बता दें कि पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वार्षिक परीक्षा से 6 महीने पहले सैंपल पेपर जारी किए जाते थे, ताकि सैंपल पेपर के आधार पर बच्चे अद्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारी कर सकें। इस बार एमपी बोर्ड की लापरवाही के चलते परीक्षा के 3 महीने पहले भी सैंपल पेपर जारी नहीं हुए हैं। यह लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। सैंपल पेपर जारी नहीं होने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अंक योजना के आधार पर भी पढ़ाई कर रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्तमान में सत्र 2024-25 के लिए 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंक योजना को जारी किया है। इस सत्र में 9वीं और 11वीं कक्षा के सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 75 अंक के होंगे, जबकि आंतरिक मूल्यांकन के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार, 11वीं और 12वीं कक्षा में गैर प्रायोगिक विषयों के सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 80 अंक के होंगे, और प्रोजेक्ट के लिए 20 अंक होंगे। प्रायोगिक विषयों के सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 70 अंक के होंगे, जबकि प्रायोगिक परीक्षा के लिए 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रश्नपत्र हल करने के लिए विद्यार्थियों को तीन घंटे का समय प्रदान किया जाएगा।
6 महीने जारी होते सैंपल पेपर
विद्यार्थियों के लिए अंक योजना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari