एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में स्कूलों ने नहीं भेजे प्रोजेक्ट-प्रैक्टिकल नंबर, सैंकड़ों छात्र फेल
Jitendra Shrivastava | May 25, 2025, 22:43 IST
Photograph: (THESOOTR)
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 में एक गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। कई स्कूलों ने प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल के नंबर माशिम को नहीं भेजे, जिससे सैकड़ों विद्यार्थी फेल हुए।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (माशिम) की 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2025 में एक गंभीर समस्या सामने आई है। कई स्कूलों ने प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक माशिम के ऑनलाइन पोर्टल पर जमा नहीं किए, जिससे छात्रों का परिणाम प्रभावित हुआ है। इस वजह से सैंकड़ों छात्र फेल घोषित हो गए, जबकि उनकी लिखित परीक्षा के अंक अच्छे थे।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 50 अंक प्रोजेक्ट (20 अंक) और प्रैक्टिकल (30 अंक) के होते हैं। ये अंक स्कूल स्तर पर लिए जाते हैं और बाद में माशिम के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। परीक्षा परिणाम इसी आधार पर तैयार होता है।
स्कूलों की
कई स्कूलों ने या तो अंक पूरी तरह से माशिम को नहीं भेजे या आधे-अधूरे नंबर अपलोड किए। इसके कारण बोर्ड के रिजल्ट में बड़ी गड़बड़ी आई और कई छात्र फेल घोषित कर दिए गए।
ये खबर भी पढ़ें...
पुलिस देखती रही और हिंदू संगठन का नेता देता रहा खुलेआम आगजनी की धमकी
अब स्कूल अपनी गलती छिपाने के लिए फेल छात्रों को दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करने को मजबूर कर रहे हैं। 28 विद्यार्थियों ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें से कई शिकायतें स्कूल प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा भी अग्रसारित की गई हैं।
माशिम के अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह स्कूलों की गलती है।
ये खबर भी पढ़ें...
बीजेपी नेता का बिजली कर्मचारी से अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल, कांग्रेस ने बोला हमला
जो छात्र फेल हुए हैं, उन्हें दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। अगर वे पुनः परीक्षा नहीं देना चाहते तो उनके आंतरिक मूल्यांकन और सैद्धांतिक परीक्षा के अंक मिलाकर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये प्रति विषय है। आमतौर पर छात्र 5-6 विषयों के लिए आवेदन करते हैं, जिससे कुल शुल्क 2500-3000 रुपये तक पहुंच जाता है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई 2025 है। परीक्षा 17 जून से शुरू होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
खंडवा गैंगरेप मामला: कांग्रेस ने जांच टीम बनाई, विपक्ष ने बोला सरकार पर हमला
12वीं के प्रेमसिंह ने लिखित परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए, लेकिन संस्कृत के प्रोजेक्ट में केवल 1 अंक दिए जाने से वह फेल हो गए। अब उन्हें दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करने का दबाव है।
सामाजिक विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन के अंक न होने की वजह से वैष्णवी को भी फेल घोषित कर दिया गया। उन्होंने स्कूल प्राचार्य को आवेदन दिया है, लेकिन उन्हें भी दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करना पड़ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
मामूली विवाद में पति ने पत्नी की नाक काटी, गंभीर हालत में महिला को किया गया इंदौर रेफर
माध्यमिक शिक्षा मंडल की पहली और दूसरी परीक्षा की अंकसूची एक समान रहेगी, केवल तारीख़ में अंतर होगा। मार्च में परीक्षा देने वाले छात्रों की अंकसूची पर ‘मार्च 2025’ और जून परीक्षा देने वालों की अंकसूची पर ‘जून 2025’ अंकित होगा।
एमपी बोर्ड | 10वीं-12वीं रिजल्ट
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा की अहमियत
स्कूलों की लापरवाही हुई गड़बड़ी
ये खबर भी पढ़ें...
पुलिस देखती रही और हिंदू संगठन का नेता देता रहा खुलेआम आगजनी की धमकी
छात्रों को दूसरी परीक्षा के लिए कर रहे मजबूर
बोर्ड ने गलती से इनकार किया
ये खबर भी पढ़ें...
बीजेपी नेता का बिजली कर्मचारी से अभद्र भाषा का ऑडियो वायरल, कांग्रेस ने बोला हमला
दूसरी परीक्षा का विकल्प
आवेदन शुल्क
ये खबर भी पढ़ें...
खंडवा गैंगरेप मामला: कांग्रेस ने जांच टीम बनाई, विपक्ष ने बोला सरकार पर हमला
दो केस से समझिए पूरा मामला...
मामला 1: प्रेमसिंह कुशवाहा (सागर)
मामला 2: वैष्णवी कुशवाहा (सागर)
ये खबर भी पढ़ें...
मामूली विवाद में पति ने पत्नी की नाक काटी, गंभीर हालत में महिला को किया गया इंदौर रेफर
परीक्षा परिणाम में अंतर: मार्च और जून
एमपी बोर्ड | 10वीं-12वीं रिजल्ट
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari