एमपी की दुल्हन कनाडा का दूल्हा, पंडित जी ने कराई ऑनलाइन शादी

Sandeep Kumar | Jul 27, 2024, 21:20 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T203252.982
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-27T203252.982

ऑनलाइन के इस जमाने में दूरियां किस कदर सिमट गई है, इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से सामने आया है। यहां रहने वाले एक पंडितजी ने करीब 11 हजार किलोमीटर दूर सिवनी जिले की रहने वाली दुल्हन की कनाडा के रहने वाले दूल्हा से ऑनलाइन विवाह कराया।

एमपी के एक पंडितजी ने सिवनी जिले की रहने वाली दुल्हन की कनाडा के रहने वाले दूल्हा से ऑनलाइन शादी करवा दी। विवाह के दौरान रीति रिवाज के साथ-साथ संस्कार और मंत्रोच्चार के साथ दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। इस दौरान विदेश से जुड़े दूल्हा-दुल्हन सहित बराती भी ऑनलाइन रहे। विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लोगों ने संकल्प लिया कि मध्य प्रदेश पहुंचकर पंडितजी को दान दक्षिणा देंगे।

ऑनलाइन जुडे़ घराती-बराती

इस शादी में वर-वधू और घराती-बाराती कनाडा से ऑनलाइन जुड़े थे। इस दौरान जोड़े ने पंडित जी के बताए सभी संस्कार पूरे किए और रस्में निभाईं। फिर पंडित जी ने मंत्र पढ़ते हुए ही हिंदू विधि-विधान से उनके सात फेरे पूरे करवाए। विवाह संपन्न होने के बाद वर-वधू ने पंडितजी को सिवनी पहुंचकर दक्षिणा देने का संकल्प लिया।

इसलिए हुई ऑनलाइन शादी

सिवनी के बारापत्थर निवासी परिवार की बेटी संगीता की शादी कनाडा के टोरंटो शहर निवासी कायल से शादी हुई। काम की व्यस्तता के कारण दोनों भारत आकर शादी करने में असमर्थ थे। इसके बाद संगीता ने सिवनी में अपने परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बच्चों की परेशानी को समझते हुए सिवनी के पंडित राजेंद्र पांडेय से मिलकर शादी की तारीख तय करवाई। तारीख तय होने के बाद उन्होंने पंडितजी से ऑनलाइन जुड़कर शादी कराने का आग्रह किया। उसके बाद पंडितजी ने दोनों की ऑनलाइन शादी कराई।

पहले भी पंडित जी करा चुके हैं ऐसी शादी

पंडित राजेंद्र पांडे बताते हैं कि उनके लिए ऑनलाइन शादी करने का यह दूसरा अनुभव है। इसके पहले वह अमेरिका में बैठे वर-वधू की शादी करवा चुके हैं। इस प्रकार की शादी के लिए वह आगे भी तैयार रहेंगे। इस शादी से दोनों के परिजन खुश हैं और भारत आकर उन्होंने दक्षिण देने का संकल्प भी लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पंडित जी ने करा दी ऑनलाइन शादी
  • एमपी की दुल्हन कनाडा का दूल्हा
  • ऑनलाइन जुडे़ घराती-बराती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा