मंत्रियों और अफसरों के बंगलों को नया रूप देगी मोहन सरकार, खर्च होंगे 55 करोड़
Rohit Sahu | Mar 12, 2025, 08:42 IST
Mp budget (1)
मध्य प्रदेश सरकार ने 19 हजार 207 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा के लिए 5 करोड़ और अफसरों के बंगलों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव किया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए 19 हजार 207 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट में 7 हजार 889 करोड़ रुपए राजस्व मद (Revenue Item) में और 11 हजार 318 करोड़ रुपए पूंजीगत मद (Capital Expenditure) में रखे गए हैं। बजट में कई योजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर राशि आवंटित की गई है, जिसमें बिजली सब्सिडी, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नर्मदा घाटी परियोजनाएं शामिल हैं। इसी में मंत्रियों और अफसरों के बंगले संवारने के लिए सरकार 55 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
राज्य सरकार ने सस्ती और मुफ्त बिजली योजनाओं के लिए 4,000 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। जिसमें अटल गृह ज्योति योजना के तहत विद्युत मंडल को सहायता के लिए 622.45 करोड़ रुपए। अटल कृषि ज्योति योजना के तहत 1,991.78 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। साथ ही 5 एचपी तक के पंपों और थ्रेशर व एक बत्ती कनेक्शन को मुफ्त बिजली देने के लिए 386 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार ने MSME क्षेत्र के निवेशकों को प्रोत्साहन राशि के लिए 1 हजार 75 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
मध्य प्रदेश में 9 टाइगर रिजर्व और 24 से अधिक वन्यजीव अभ्यारण हैं। सरकार ने वन्यजीव पर्यावास के विकास के लिए 6,800 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है।
बंगलों की मरम्मत के लिए 55 करोड़ बजट
अनुपूरक बजट में से सरकार मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वहीं अफसरों को आवंटित होने वाले एफ-टाइप से उच्च श्रेणी के बंगलों की मरम्मत के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। इसके अलावा एफ-टाइप से नीचे के बंगलों की मरम्मत के लिए सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
बिजली सब्सिडी पर भारी खर्च
MSME क्षेत्र के निवेशकों के लिए 1075.80 करोड़
- औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग: 726 करोड़ रुपए
- सड़कों की मरम्मत: 800 करोड़ रुपए
- ग्रामीण विकास: 805 करोड़ रुपए
- पुलों की मरम्मत: 400 करोड़ रुपए
नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन परियोजनाएं
- नर्मदा घाटी विकास परियोजनाओं के लिए: 2 हजार 881 करोड़ रुपए
- जल संसाधन विभाग की परियोजनाओं के लिए: 1 हजार करोड़ रुपए
- सांवेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना: 150 करोड़ रुपए
वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ा बजट
- केंद्र से राजस्व मद (Revenue Items): 3 हजार 159 करोड़ रुपए
- राज्य से राजस्व मद (Revenue Items) : 3 हजार 572 करोड़ रुपए
- वानिकी एवं वन्यजीव विकास के लिए: 293 करोड़ रुपए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
By VINAY VERMA
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
By Sanjay Gupta
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
By Atul Dwivedi
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
By Umeshwari Baghel
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
By Neel Tiwari
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
By Ashish Bhardwaj
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट
By Mukesh Sharma