बुदनी का रिजल्ट आएगा पहले, विजयपुर में 21 राउंड में होगी काउंटिंग

Ravi Singh | Nov 20, 2024, 21:18 IST
Share
Ramakant Bhargava Ramniwas Rawat
Ramakant Bhargava Ramniwas Rawat

मध्य प्रदेश की बुदनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर मतगणना 23 नवम्बर को होगी। चुनाव आयोग ने दोनों सीटों के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधनी का परिणाम विजयपुर से पहले आएगा।

Bhopal : मध्य प्रदेश की उपचुनाव वाली सीटों पर 23 नवम्बर को काउंटिंग होगी। श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुदनी सीट पर काउंटिंग होगी। दोनों सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दोनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। बुदनी सीट पर बीजेपी से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल मैदान में हैं। वहीं, विजयपुर में बीजेपी के रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच मुकाबला है।

दोनों ही सीट पर 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे काउंटिंग शुरू होगी। पहले बुदनी विधानसभा का रिजल्ट आएगा। यहां की काउंटिंग सीहोर के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 363 पोलिंग बूथ के वोटों की गिनती 14-14 टेबल्स पर की जाएगी। काउंटिंग 13 राउंड में पूरी होगी। इस लिहाज, से विजयपुर से पहले बुदनी का रिजल्ट आएगा। विजयपुर में 21 राउंड में काउंटिंग होगी। 16 टेबल लगाई जाएंगी।

ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था

मतगणना स्थल पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था होगी। केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेगा। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टाफ और एक माइक्रो ऑर्ब्जवर रहेगा। मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट और गुटखा प्रतिबंधित रहेगा।

दोनों सीटों पर कम वोटिंग

13 नवंबर को हुए उपचुनाव के मतदान में बुदनी सीट पर 77.32 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि विजयपुर में 77.85 फीसदी वोट पड़े हैं। वर्ष 2023 में नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में बुदनी में 84.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह उपचुनाव में बुदनी में 7 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। वहीं, विजयपुर सीट पर 2023 में कांग्रेस से रामनिवास रावत ने चुनाव जीता था, तब वहां 81.33 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अब उपचुनाव में यहां भी वोटिंग कम हुई और आंकड़ा 77.85 प्रतिशत रह गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • रामनिवास रावत
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Ramakant Bhargava
  • रमाकांत भार्गव
  • ramniwas rawat
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं