मप्र: बुंदेलखंड की सियासी अदावत सदन तक पहुंची, भूपेंद्र ने साधा गोविंद राजपूत पर निशाना
Ravi Awasthi | Aug 01, 2025, 21:29 IST
bhupendra singh
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में भाजपा नेताओं के बीच सियासी अदावत किसी से छिपी नहीं है।यह लड़ाई अब सदन तक पहुंच चुकी है।आदिवासियों की जमीन हड़पने को लेकर आज गंभीर आरोप लगे।
भोपाल।
बुंदेलखंड भाजपा में जारी सियासी लड़ाई अब सदन तक पहुंच गई है। खुरई से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में आदिवासियों की पांच सौ एकड़ से ज्यादा जमीन बलपूर्वक हड़पे जाने का मामला उठाया। इस पूरे मामले में गोविंद सिंह राजपूत निशाने पर रहे।
भूपेंद्र सिंह ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना में कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में मालथौन के कुछ पीड़ित ग्रामीणों ने गत पांच जुलाई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर एसपी,कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसमें उनकी 25 एकड़ जमीन को बलात हड़पे जाने की बात भी कही गई।
यह भी पढ़ें.. पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
भाजपा विधायक ने कहा कि यह अकेले मालथौन का मामला नहीं है बल्कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के कई लोगों की जमीन इसी तरह हड़पी जा रही है।यहां तक कि एक आदिवासी नीलेश ने तो प्रताड़ना से तंग आकर पांच दिन पहले मौत को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें.. मानसिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दी बड़ी राहत
जवाब में एमपी राजस्व मंत्री करण सिंह वर्माने कहा कि ग्रामीणों के प्रदर्शन में जिस 25 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की बात कही गई थी। उसमें से अधिकांश जमीन से कब्जा हटाकर इसे नगर पालिका को सौंपा गया है। इसी प्रकरण में गोविंद सिंह राजपूत व अन्य के खिलाफ थाना मालथौन में अपराधिक मामला भी दर्ज किया गया। वर्मा ने कहा कि शेष अतिक्रमित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।
यह भी पढ़ें.. MP में महंगी शराब बिकने का मुद्दा सदन में फिर गूंजा, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
राजस्व मंत्री ने बताया कि गत 25जुलाई को नीलेश आदिवासी के आत्महत्या प्रकरण में भी मर्ग कायम कर जांच जारी है। इस मामले में एक व्यक्ति को जेल भी भेजा गया है। विवेचना में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा विधायक की मांग पर राजस्व मंत्री ने भोपाल से एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजकर समूचे मामले की जांच का आश्वासन भी दिया।
यह भी पढ़ें.. दागी रिटायर IFS अफसर को मप्र वन विकास निगम ने बनाया अपना सलाहकार
इससे पहले भूपेेंद्र सिंह ने अपने पूरक प्रश्न में कहा कि न केवल मालथौन बल्कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के आदिवासियों की पांच सौ एकड़ जमीन को दबंगों ने हड़प लिया है। उन्होंने आदिवासियों की जमीन विक्रय की अनुमति देने वाली धारा 165 को खत्म किए जाने की मांग भी की,लेकिन वर्मा ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसी के आधार पर जमीन का नामांतरण होता है।
बुंदेलखंड भाजपा में जारी सियासी लड़ाई अब सदन तक पहुंच गई है। खुरई से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में आदिवासियों की पांच सौ एकड़ से ज्यादा जमीन बलपूर्वक हड़पे जाने का मामला उठाया। इस पूरे मामले में गोविंद सिंह राजपूत निशाने पर रहे।
भूपेंद्र सिंह ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना में कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में मालथौन के कुछ पीड़ित ग्रामीणों ने गत पांच जुलाई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर एसपी,कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसमें उनकी 25 एकड़ जमीन को बलात हड़पे जाने की बात भी कही गई।
यह भी पढ़ें.. पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
प्रताड़ित ग्रामीण कर चुके हैं विरोध प्रदर्शन
यह भी पढ़ें.. मानसिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दी बड़ी राहत
राजपूत के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
यह भी पढ़ें.. MP में महंगी शराब बिकने का मुद्दा सदन में फिर गूंजा, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
आदिवासी की आत्महत्या मामले में भी जांच
यह भी पढ़ें.. दागी रिटायर IFS अफसर को मप्र वन विकास निगम ने बनाया अपना सलाहकार
जमीन छीनने में मददगार धारा खत्म करे सरकार
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
By Aman Vaishnav
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
By Ramanand Tiwari
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
By Ramanand Tiwari
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
By Ramanand Tiwari
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
By Neel Tiwari