एमपी में बस किराया बढ़ाने की मांग, संचालक बोले- सालों से झेल रहे घाटा

Aman Vaishnav | Updated:
Share
mp bus operators demand fare hike strike
mp bus operators demand fare hike strike

मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। बस ऑपरेटर्स ने किराया न बढ़ने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। ऑपरेटर्स का कहना है कि साल 2021 के बाद से किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है

समझें क्या है पूरा मामला...

  • एमपी के निजी बस ऑपरेटर्स ने स्टेज कैरिज बसों का किराया बढ़ाने की मांग की है।
  • ऑपरेटर्स का कहना है कि साल 2021 के बाद से किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • डीजल के भी बढ़ गए हैं, साथ ही टायर और स्पेयर पार्ट्स भी बहुत महंगे हो गए हैं।
  • बस संचालक गाड़ियों का ठीक से मेंटेनेंस नहीं करा पा रहे हैं।
  • बस एसोसिएशन ने सरकार को हड़ताल की चेतावनी दी है।

सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग

मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर जल्द ही बोझ बढ़ सकता है। प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर्स ने सरकार से बसों का किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है।

ऑपरेटर्स का कहना है कि पिछले पांच सालों से लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमत भी आसमान छू रही है। साथ ही गाड़ियों के रखरखाव के खर्च ने इस पूरे कारोबार को घाटे का सौदा बना दिया है।

हालत यह हो चुकी है कि कई बस मालिक अपनी गाड़ियों का जरूरी मेंटेनेंस तक नहीं करा पा रहे हैं। इसका सीधा असर यात्रियों की सुरक्षा पर पड़ने लगा है।

mp-bus-operators-demand-fare-hike-strike
mp-bus-operators-demand-fare-hike-strike


मेंटेनेंस के लिए पैसे कहां से लाएं?

बस संचालकों का साफ कहना है कि वे यात्रियों की जान और सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं। लगातार बढ़ते आर्थिक दबाव के कारण बसों की सही देखरेख करना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। गाड़ियों का सही समय पर काम नहीं होगा तो सुरक्षित सफर करा पाना मुमकिन नहीं रह जाएगा।

एमपी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महामंत्री जयकुमार जैन और सुरेंद्र तनवानी ने अपना तर्क दिया। उन्होंने बताया कि अकेले मई के महीने में ही डीजल के दाम चार बार बढ़ाए गए हैं। डीजल महंगा होने से बसों को चलाने की लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

mp-bus-operators-demand-fare-hike strike
mp-bus-operators-demand-fare-hike strike


बस ऑपरेटर्स की मुख्य मांगें?

एसोसिएशन ने सरकार के सामने किराया बढ़ाने का एक नया फॉर्मूला रखा है। ऑपरेटर्स चाहते हैं कि सामान्य बसों का किराया इस तरह तय किया जाए।

यात्रा की दूरीवर्तमान स्थिति और मांग
शुरुआती 5 किलोमीटरन्यूनतम किराया कम से कम 14 रुपए किया जाए।
5 किलोमीटर के बादप्रति किलोमीटर किराया 2.50 रुपए बढ़ाया जाए।

परिवहन मंत्री और अधिकारियों को दी जानकारी

बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाल ही में प्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और परिवहन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को इस पूरे संकट के बारे में विस्तार से समझाया। मुलाकात के बाद मंत्री ने बस ऑपरेटर्स को भरोसा दिलाया है कि सरकार इस मामले पर जल्द ही फैसला लेगी।

5 साल से नहीं बदला किराया

ऑपरेटर्स का दर्द है कि सरकार ने पहले भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया था। साल 2021 में जब किराया तय हो रहा था, तब बस संचालकों ने 1.65 रुपए प्रति किलोमीटर की दर तय करने की मांग की थी। सरकार ने केवल 1.25 रुपए की दर को ही मंजूरी दी थी।

अप्रैल 2021 के बाद से अब तक बस किराए में कोई संशोधन नहीं हुआ है। इन 5 वर्षों में लागत कई गुना बढ़ गई है। केवल डीजल ही नहीं, बल्कि इंजन ऑयल, यूरिया, टायर, रबर पार्ट्स और दूसरे स्पेयर पार्ट्स के दाम भी लगातार आसमान छू रहे हैं।

हड़ताल करने की चेतावनी

अपनी मांगों को लेकर बस संचालक इस बार आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। एसोसिएशन ने सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी दे दी है।

संचालकों का कहना है कि किराया बढ़ाने पर कोई फैसला लिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेशभर के बस संचालक सामूहिक रूप से बसों का संचालन बंद कर देंगे। साथ ही हड़ताल पर चले जाएंगे।

बस संचालकों का कहना है कि राज्य के हजारों बस ऑपरेटर लंबे समय से नुकसान उठा रहे हैं। अब उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में चलेंगी 5 हजार से ज्यादा बसें, जुलाई से शुरू होगी सीएमसुगम परिवहन सेवा योजना

शहर के बाहर तक दौड़ेंगी मध्यप्रदेश की सिटी बस, परिवहन विभाग ने जारी किए नए रूट्स

मध्यप्रदेश न्यूज: स्लीपर बसों में बढ़ेगी सुरक्षा, अब सफर होगा और सुरक्षित

एमपी न्यूज: सड़कों पर नहीं दिखेंगी 15 साल पुरानी बसें, ऑपरेटरों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • महंगाई
  • परिवहन विभाग
  • बस ऑपरेटर्स
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य

By Jageshwar Prasad

पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल

By Neel Tiwari

प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच

By Ashish Bhardwaj

ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन