कल से दो दिनों के लिए ठप रहेंगी निजी बस सेवाएं, हड़ताल पर रहेंगे बस ऑपरेटर, जानें क्यों
Siddhi Tamrakar | Jan 26, 2025, 10:13 IST
MP BUS STRIKE
भोपाल और पूरे प्रदेश में बस ऑपरेटर अस्थाई परमिट पर रोक के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे। इसके कारण करीब 3000 बसों का संचालन ठप हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
भोपाल सहित पूरे प्रदेश में यात्री बसों के अस्थाई परमिट पर रोक के विरोध में बस ऑपरेटर सोमवार और मंगलवार यानी कि 27और 28 जनवरी को हड़ताल पर जा रहे हैं। इस हड़ताल के कारण भोपाल संभाग की करीब तीन हजार और भोपाल जिले की एक हजार बसों की सेवाएं प्रभावित होंगी। बस ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।
1 जनवरी को हाई कोर्ट ने यात्री बसों के अस्थाई परमिट पर रोक लगा दी थी। अब केवल खास जरूरतों जैसे शादी या घूमने के लिए ही अस्थायी परमिट जारी किए जा रहे हैं। जिस वजह से प्रदेशभर में चार हजार बसों का संचालन ठप जाएगा।
बस ऑपरेटरों का कहना है कि अस्थाई परमिट की कमी के कारण हजारों चालक, परिचालक और हेल्पर बेरोजगार हो गए हैं। प्रतिनिधि गोपाल पैगवार ने बताया कि जनवरी के लिए उन्होंने टैक्स जमा किया था, लेकिन परमिट नहीं मिले। अब फरवरी में सभी बसों का संचालन रुक जाएगा।
बस ऑपरेटरों ने भोपाल कलेक्टर और परिवहन विभाग के अधिकारियों से अपनी समस्या साझा की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके चलते उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।
यह हैं बस ऑपरेटरों की मांगें
बस ऑपरेटरों का कहना है कि भोपाल के प्रमुख बस स्टैंड जैसे नादरा, आईएसबीटी और हलालपुर से कोई बस नहीं चलेगी। इसके अलावा इंदौर, जबलपुर और दूसरे जिलों से आने-जाने वाली बस सेवाएं भी ठप रहेंगी। परिवहन विभाग का कहना है कि अस्थाई परमिट पर रोक हाई कोर्ट के आदेश के तहत लगाई गई है और अब केवल विशेष परिस्थितियों में अस्थाई परमिट दिए जाएंगे।
हाई कोर्ट का आदेश और इसके बाद की स्थिति
बस ऑपरेटरों का दावा: बेरोजगारी का संकट
समस्या का समाधान न होने पर बढ़ सकती है हड़ताल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari