बुदनी में भार्गव का विरोध तेज, प्रभारी बोले- कार्तिकेय थे पहली पसंद!
Raj Singh | Oct 23, 2024, 10:33 IST
बुदनी उपचुनाव
बुदनी उपचुनाव को लेकर भाजपा में कलह खुलकर सामने आ गई है। राजेंद्र सिंह राजपूत ने रमाकांत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और यहां से प्रत्याशी बदलने की मांग पर अड़े हैं।
नफीस खान @ सीहोर
मध्य प्रदेश बीजेपी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। राज्य की दो विधानसभा सीटों विजयपुर और बुदनी पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, लेकिन इससे ठीक पहले विवाद बढ़ गया है। यह विवाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच नहीं हुआ है। बता दें कि बुदनी सीट को लेकर बीजेपी में रस्साकशी चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राजपूत ने मौजूदा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजेंद्र इस सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल राजेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार को भैरूंदा में भाजपा प्रत्याशी बदलने को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे। साथ ही पूर्व मंत्री और उपचुनाव के प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत इन कार्यकर्ताओं को शांत कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यहां से वापस जाना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि राजेंद्र सिंह राजपूत के कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इस कार्यक्रम में रामपाल सिंह राजपूत ने बड़ा बयान भी दिया।
रामपाल सिंह राजपूत ने राजेंद्र सिंह राजपूत के समर्थकों से कहा कि अब यहां से प्रत्याशी बदलना मुश्किल है। सबसे पहले हमने कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था, लेकिन परिवार के एक सदस्य का नाम होने की वजह से खुद शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में हुई बैठक में शामिल नहीं हुए। अब केंद्रीय नेतृत्व ने जो फैसला लिया है वो पार्टी का है। मैं आपकी भावनाओं को सुनने के लिए आपके बीच आया हूं। आपकी बात संगठन के सामने रखूंगा। हालांकि रामपाल सिंह की बातों को सुनकर कार्यकर्ताओं पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि यहां से रमाकांत भार्गव को बदलना होगा नहीं तो बुदनी उपचुनाव का नतीजा कुछ और होने वाला है।
MP by-election : बुदनी-विजयपुर विस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए प्रभारी और सह प्रभारी
इस पूरे मामले को लेकर राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ताओं को इस बैठक में आने से रोकने का बहुत प्रयास किया गया, लेकिन मैं कार्यकर्ताओं के साहस को सलाम करता हूं, जो मेरे बुलावे पर इस बैठक में आए और मेरा सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मैंने यह बैठक इसलिए बुलाई थी, ताकि कार्यकर्ताओं की तपस्या में खलल न पड़े। कार्यकर्ता जो भी निर्णय लेंगे, वह मुझे स्वीकार्य होगा। मेरा पूरा जीवन सदैव कार्यकर्ताओं की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। मुझे किसी पद का कोई लालच नहीं है।
News Strike : विजयपुर सीट पर दलबदलुओं और बुदनी में पुराने चेहरे पर ही दांव क्यों ?
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2005 में शिवराज के सीएम बनने के बाद राजेंद्र सिंह राजपूत ने बुदनी विधानसभा सीट छोड़ दी थी। तब से शिवराज सिंह चौहान इसी सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में वे विदिशा से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे, जिसके चलते यह सीट खाली हो गई है। इसे देखते हुए राजेंद्र सिंह राजपूत फिर से इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं, लेकिन पार्टी ने विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को बुदनी से मैदान में उतारा है। बता दें कि रमाकांत भार्गव विदिशा सीट से सांसद रह चुके हैं, उन्होंने यह सीट शिवराज के लिए छोड़ी थी, अब पार्टी उन्हें बुधनी सीट से चुनाव लड़वा रही है, जिस पर बवाल मचा हुआ है।
मध्य प्रदेश बीजेपी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। राज्य की दो विधानसभा सीटों विजयपुर और बुदनी पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, लेकिन इससे ठीक पहले विवाद बढ़ गया है। यह विवाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच नहीं हुआ है। बता दें कि बुदनी सीट को लेकर बीजेपी में रस्साकशी चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राजपूत ने मौजूदा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजेंद्र इस सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल राजेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार को भैरूंदा में भाजपा प्रत्याशी बदलने को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे। साथ ही पूर्व मंत्री और उपचुनाव के प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत इन कार्यकर्ताओं को शांत कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यहां से वापस जाना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि राजेंद्र सिंह राजपूत के कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इस कार्यक्रम में रामपाल सिंह राजपूत ने बड़ा बयान भी दिया।
चुनाव प्रभारी का बड़ा खुलासा
MP by-election : बुदनी-विजयपुर विस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए प्रभारी और सह प्रभारी
मुझे किसी पद का कोई लालच नहीं: राजेंद्र सिंह राजपूत
News Strike : विजयपुर सीट पर दलबदलुओं और बुदनी में पुराने चेहरे पर ही दांव क्यों ?
शिवराज के लिए छोड़ी थी सीट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
By Ramanand Tiwari
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
By VINAY VERMA