MP CAA : पाकिस्तान और बांग्लादेश के तीन लोगों को मिली भारत की नागरिकता
Ravi Singh | Jun 27, 2024, 18:06 IST
MP CAA
मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पाकिस्तान से 2012 में आए समीर व संजना और बांग्लादेश की राखी दास को CAA के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र दिया।
MP CAA : एमपी सरकार ने सीएए के तहत राज्य के तीन आवेदकों को भारत की नागरिकता दी है। सीएम मोहन यादव ने मंत्रालय में सभी को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया है। नागरिकता के साथ सीएम ने उनका स्वागत भी किया है। इनमें दो पाकिस्तान और एक बांग्लादेश के हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये मूल रूप से विदेशी नहीं, अखंड भारत के हिस्सा थे।
CAA के अंतर्गत पहले आवेदक समीर सेलवानी और संजना सेलवानी के पिता पाकिस्तान के रहना वाले थे। दोनों 2012 से भारत में रह रहे हैं। CAA के अंतर्गत मई में अप्लाई किया था। तीसरी आवेदक राखी दास बांग्लादेश से हैं। इन्हें भी आज भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
जनदर्शन : युवती बोली पीएससी पास कर भी नहीं मिली नौकरी, बुजुर्ग ने कहा दो साल से नहीं मिली पेंशन
सीएम मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संबंधी कठिनाई का निराकरण कर, एक ऐसा रिश्ता पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया, जो अखंड भारत की याद दिलाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि 1947 के पहले तत्कालीन सरकार द्वारा जो निर्णय किया गया था कि हम अपने देश में सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा और उनका ध्यान रखेंगे। इस भरोसे से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई, पारसी भारत के पूर्व हिस्से बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रह गए थे। काल के प्रवाह में उनको भारत में आने से मना कर दिया गया। उनपर प्रतिबंध लगा दिया था और इन्हें विदेशी माना जाने लगा था।
सीएम ने कहा कि जबकि ये मूल रूप से विदेशी नहीं थे। ये उस अखंड भारत के हिस्सा थे। ये सिर्फ तत्कालीन सरकार के भरोसे से वहां रह गए थे। बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरकारें उनकी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कर रही थी।
ये खबर भी पढ़ें...
New telecom act : कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं चल रही फर्जी सिम, ऐसे करें पता
सीएम यादव ने कहा कि सीएए से हमारे परिवार के लोग हमारे ही आ रहे हैं। यह लोग अपने धर्म को बचाने के लिए अपने मूल देश में आ रहे हैं। अगर वहां ये धर्म बदल लेते तो वहीं रह सकते थे। डॉ यादव ने कहा कि पीएम ने बड़ा काम किया है। एमपी में जो भी आएगा उन सभी का स्वागत होगा।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
दो पाकिस्तान के
ये खबर भी पढ़ें...
जनदर्शन : युवती बोली पीएससी पास कर भी नहीं मिली नौकरी, बुजुर्ग ने कहा दो साल से नहीं मिली पेंशन
अखंड भारत की याद दिलाता है
अखंड भारत के हिस्सा थे ये
ये खबर भी पढ़ें...
New telecom act : कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं चल रही फर्जी सिम, ऐसे करें पता
सीएए से हमारे परिवार के लोग आ रहे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava