MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

Sumit Kumar | Sept 29, 2026, 14:00 IST
Share
मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24,500 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी मिली।<br>
मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24,500 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 हजार 500 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। MP कैबिनेट ने अग्निवीरों को पुलिस, जेल, वन और आबकारी समेत 5 विभागों में 20% आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके अलावा दमोह-कटनी सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई और पर्यटन से जुड़े कई प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए।

अग्निवीरों को 20 परसेंट आरक्षण

मध्यप्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने पांच वर्दीधारी विभागों की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने को मंजूरी दी है।

इस फैसले का लाभ वन विभाग के आरक्षक, गृह विभाग के सामान्य आरक्षक, विशेष सशस्त्र बल, जेल प्रहरी और आबकारी आरक्षक भर्ती में मिलेगा। इससे सेना में सेवा पूरी करने वाले युवाओं को सरकारी नौकरी में अवसर मिलेंगे।

दमोह-कटनी सड़क के लिए 4 हजार 470 करोड़ मंजूर

कैबिनेट ने दमोह-कटनी के बीच 105 किलोमीटर लंबे मार्ग निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब 4 हजार 470 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

सरकार के अनुसार यह सड़क बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। यह परियोजना भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल विकास कार्यों का हिस्सा भी है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

कैबिनेट ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है। सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल के विस्तार के लिए 372 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के रिवाइज्ड एस्टीमेट को मंजूरी दी गई। इसकी लागत 768 करोड़ से बढ़ाकर 953 करोड़ रुपए की गई है।

प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण के लिए अगले पांच साल के लिए 3 हजार 113 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

बच्चों को गणवेश के लिए DBT से मिलेंगे 600 रुपए

कैबिनेट ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को गणवेश के लिए राशि सीधे खाते में भेजने का फैसला लिया है।

अब बच्चों के अभिभावकों के खाते में प्रति गणवेश 600 रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। इस योजना पर करीब 48 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सरकार ने कहा कि भविष्य में गणवेश वितरण की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग में 900 अनुकंपा नियुक्तियां

कैबिनेट में स्कूल शिक्षा विभाग की लंबित अनुकंपा नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई। विभाग ने अभियान चलाकर करीब 900 लोगों को नियुक्ति दी है।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को लंबित अनुकंपा नियुक्तियों की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

सिंचाई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने प्रदेश की कई सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। दतिया की मां रतनगढ़ बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के लिए 168 करोड़ रुपए की निरंतरता स्वीकृत की गई है।

इस परियोजना से 78 हजार 484 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। रामपुरा-मनासा सूक्ष्म उद्वहन परियोजना के लिए 524 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

वहीं सागर जिले की बंडा वृहत सिंचाई परियोजना के लिए 1 हजार 52 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

उज्जैन की कान नदी डायवर्सन परियोजना जारी रहेगी

उज्जैन में कान नदी के प्रदूषित पानी को शिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए कान डायवर्सन परियोजना को जारी रखने की मंजूरी दी गई है।

परियोजना के तहत 30 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जा रही है। सरकार के अनुसार इसका करीब 51 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी

कैबिनेट बैठक में भोपाल मास्टर प्लान को लेकर भी जानकारी दी गई। लंबे समय से लंबित मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है।

अब आम लोगों से इस पर सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी।

यूनेस्को सूची में MP के 19 स्थान

कैबिनेट में प्रदेश के पर्यटन विकास पर भी चर्चा हुई। यूनेस्को की अस्थायी सूची में भारत के 78 स्थान शामिल हैं।

इनमें मध्यप्रदेश के 19 स्थान हैं। बाग गुफाओं की चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरी की गुफाएं इसमें शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर चर्चा

कैबिनेट बैठक में खेल उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते हैं।

इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

अन्य फैसलों को भी मिली मंजूरी

कैबिनेट ने न्यायालय भवनों के निर्माण के लिए 691 करोड़ रुपए की राशि की निरंतरता को मंजूरी दी है।

इसके अलावा विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु वर्ग के छात्रावासों को अनाज उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है।

सरकार के अनुसार इन फैसलों से विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे।
Tags:
  • MP Cabinet Decisions
  • MP Cabinet
  • एमपी कैबिनेट
  • मोहन यादव
  • मोहन यादव कैबिनेट
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी सरकार
  • एमपी कैबिनेट बैठक
  • आरक्षण
  • अग्निवीर
पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में

By Jageshwar prasad

पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में
शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल

By Manya Jain

शिवपुरी में BJP विधायक से भिड़ा युवक, बोला- आप गधे हो, मैं ग्रेजुएट हूं, VIDEO वायरल
कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन

By Jageshwar prasad

कोटा में सिजेरियन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, किडनी फंक्शन बंद, प्लेटलेट्स के लिए भटके परिजन
पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई

By Kaushiki

पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश, इन चार शहरों में होगी सुनवाई
MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार

By Manya Jain

MP के 32 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर संकट, सिर्फ 4 हजार ने भरे TET फॉर्म, दिसंबर के बाद भी बढ़ सकता है इंतजार
अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा

By Raghvendra Singh Rathore

अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा
भोपाल आ रहे आदिवासियों का आंदोलन स्थगित, जमीन के पट्टे देगी सरकार, मकान तोड़ने की होगी जांच

By Manya Jain

भोपाल आ रहे आदिवासियों का आंदोलन स्थगित, जमीन के पट्टे देगी सरकार, मकान तोड़ने की होगी जांच