सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक आज, डिफाल्टर किसानों को मिल सकता है सुरक्षा कवच
Aman Vaishnav | Aug 04, 2026, 08:22 IST
मोहन कैबिनेट बैठक, कैबिनेट बैठक
आज 04 अगस्त को मोहन कैबिनेट होने वाली है। इस कैबिनेट बैठक में लगभग पांच हजार डिफाल्टर किसानों को सुरक्षा कवच मिलने की पूरी संभावना है। ये वो किसान हैं जिन्हें धोखाधड़ी की वजह से मजबूरी में डिफाल्टर घोषित कर दिया गया था।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश के पांच हजार से ज्यादा किसान डिफाल्टर घोषित हैं।
- इनकी वजह समितियों और प्रबंधकों की गड़बड़ी है।
- किसानों ने खाद-बीज के बदले जो पैसा जमा किया, वह बैंकों तक नहीं पहुंचा।
- इस राशि को कई प्रबंधकों और समितियों ने हड़प लिया।
- अब सरकार इन किसानों को गारंटी का सुरक्षा कवच देने जा रही है।
आज कैबिनेट में बन सकती है सहमति
बता दें कि अगर यह प्रस्ताव पास होता है, तो हजारों किसानों को राहत मिलेगी। ये वही किसान हैं, जिन्हें सालों से सहकारी बैंकों से कर्ज नहीं मिल पा रहा। साथ ही समितियों से खाद-बीज लेने में भी इन्हें दिक्कत हो रही है।
कौन हैं ये डिफाल्टर किसान
बात तो यह है कि वर्षों पहले इन किसानों ने खाद-बीज खरीदा था। इसके बदले जो राशि उन्होंने जमा की, वह बैंकों में दर्ज ही नहीं हुई। किस्तों से जुड़ा पैसा भी सहकारिता के रिकॉर्ड में नहीं पहुंचा। यही चूक बाद में किसानों पर भारी पड़ी।
समितियों और प्रबंधकों की गड़बड़ी
जब किसानों को नया खाद-बीज लेने से रोका गया, तब असली मामला सामने आया। पता चला कि उनकी जमा राशि बैंक में दर्ज ही नहीं हुई है। इसी वजह से उन्हें डिफाल्टर घोषित कर दिया गया है। यह गलती किसानों की नहीं, बल्कि सिस्टम की चूक थी।
दोषी प्रबंधकों पर हो चुकी है कार्रवाई
ये खबरें भी पढ़िए।
मध्य प्रदेश को मिलेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, जानिए किन शहरों को फायदा
ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार
एमपी में दो पुराने थर्मल प्लांट बनेंगे परमाणु केंद्र! संभावना तलाश रहा अडानी पावर
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari