धान उगाने वाले किसान को प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 2 हजार रुपए
Ravi Singh | Dec 26, 2024, 15:54 IST
MP cabinet meeting BJP Mohan Yadav Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश सरकार की हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य राज्य के किसानों, युवाओं और विकास को बढ़ावा देना है।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया। सरकार अब धान उत्पादन पर प्रत्येक हेक्टेयर पर किसानों को प्रोत्साहन राशि देगी। इसके अलावा किसानों को सोलर प्लांट लगाने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उनकी बिजली खपत में भी सुधार होगा।
कैबिनेट की बैठक में धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 2 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया। यह राशि किसानों के लिए बड़ी राहत होगी, खासकर उन किसानों के लिए जो धान की खेती करते हैं और जिनका जीवन मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर करता है। इस फैसले के बाद सरकार ने इसे धान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के रूप में देखा है, जो किसानों की मेहनत का उचित पारिश्रमिक देने का एक प्रयास है। इसके अलावा इस योजना से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और वे अपने कृषि कार्य को बेहतर तरीके से चला पाएंगे।
सरकार ने Farmer के लिए सोलर प्लांट लगाने का भी फैसला किया है, जिसे उनके 11 केवी बिजली फीडर से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों को सस्ती और सुलभ बिजली मिलेगी, साथ ही वे अपनी ऊर्जा की जरूरतें भी सौर ऊर्जा से पूरी कर सकेंगे। यह परियोजना निजी निवेशकों को भी आकर्षित करेगी, क्योंकि इसे भारत सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस पहल से सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और मध्य प्रदेश के किसानों को टिकाऊ और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से बेहतर ऊर्जा विकल्प मिलेगा।
राज्य के 52 जिलों में आदिवासियों के लिए धरती आवा ग्राम उत्कर्ष योजना चलाई जाएगी। इसके तहत पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल भवन बनाए जाएंगे। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लाभार्थियों को दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
लोगों को सुविधा देने के लिए सरकार जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाएगी। लोग खुद फॉर्म भर सकेंगे। वे इसका सत्यापन कर सकेंगे। अगर कोई व्यक्ति गलत सत्यापन करता है तो उसे सजा मिलेगी। केन-बेतवा लिंग परियोजना से जुड़ी 16 परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।
उज्जैन में होने वाले महाकुंभ में हर दिन करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस बड़े आयोजन के लिए घाट का विस्तार करने का फैसला लिया गया है, ताकि सभी श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सकें।
इस परियोजना से 13 जिलों को लाभ मिलेगा और 6.13 लाख हेक्टेयर में नई सिंचाई क्षमता जुड़ेगी। इसके अलावा केन-बेतवा और पार्वती काली सिंध से जुड़ी 19 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यूनानी और होम्योपैथी कॉलेजों से डॉक्टर बनने वाले युवाओं को इंटर्नशिप करनी पड़ती है। सरकार ने तय किया है कि इस इंटर्नशिप का भुगतान महंगाई के हिसाब से बढ़ाया जाएगा।
किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि
सोलर प्लांट और निजी निवेशकों की भागीदारी
52 जिलों में होगी ग्राम उत्कर्ष योजना
ऑनलाइन प्रमाण पत्र सुविधा
महाकुंभ के लिए घाट विस्तार
पार्वती काली सिंध चंबल नदी लिंक परियोजना
इंटर्नशिप पर बड़ा फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari