टेक होम राशन में सुधार, GST में बड़ी राहत समेत मोहन कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले
Amresh Kushwaha | Jul 14, 2026, 13:59 IST
मोहन कैबिनेट
मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है। जीएसटी में दो बदलाव हुए, टेक होम राशन में भी सुधार किया गया। मुख्यमंत्री ने पंचायतों के लिए दृष्टि पोर्टल का शुभारंभ भी किया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मंगलवार कोमुख्यमंत्री मोहनयादव कीअध्यक्षता मेंकैबिनेट बैठकहुई।
- सरकारने2027 कोयुवा वर्षके रूपमें मनानेका फैसलाकिया है।
- जीएसटी(Goods andServices Tax)मेंएक्सपोर्टर्स कोबड़ी राहतमिली है।
- आंगनबाड़ीके टेकहोम राशनसिस्टम मेंबड़ाबदलाव कियागया है।
- पंचायतोंके लिए नयादृष्टि पोर्टलभी लॉन्च किया गया है।
कैबिनेट में बड़े फैसले
बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मेरा युवा मेरा गौरव कार्यक्रम का जिक्र किया। इस कार्यक्रम में पूरे इंदौर संभाग के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और इनफ्लुएंसर एकत्र हुए थे। इन सभी को डिजिटल कंटेंट अवार्ड देने का फैसला भी लिया गया है।
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' गायन के साथ आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई।#CabinetMP pic.twitter.com/CLv8KR9yfl
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 14, 2026
युवा वर्ष 2027 का ऐलान
वहीं 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत कृषि से जुड़े कई काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि युवा वर्ष प्रदेश के युवाओं के लिए नए मौके लेकर आए। इसके लिए उन्होंने सभी मंत्रियों से सुझाव मांगे हैं। जल्द ही आम जनता से भी राय ली जाएगी। सभी सुझाव नवंबर और दिसंबर तक जुटाए जाएंगे।
इन्हीं सुझावों के आधार पर आगे की योजना बनेगी। इसी कड़ी में हाल ही में मेरा युवा मेरा गौरव कार्यक्रम भी हुआ था। इसमें इंदौर संभाग के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और इनफ्लुएंसर शामिल हुए। इन्हें आगे डिजिटल कंटेंट अवार्ड देने का भी फैसला हुआ है।
पौधारोपण अभियान तेज
ई-गवर्नेंस अवार्ड मिला
जीएसटी में बड़ी राहत
पहले क्रेडिट के लिए पुराने एग्रीमेंट और कई दस्तावेज मांगे जाते थे। अब इस प्रक्रिया को सरल किया गया है। एक्सपोर्ट करने वाले कारोबारियों को इनपुट क्रेडिट का 90 प्रतिशत हिस्सा जल्द मिलेगा। इससे एमएसएमई सेक्टर की लिक्विडिटी यानी नकदी बढ़ेगी। छोटे कारोबारियों को इसका सीधा फायदा होगा।
किसानों को भी राहत
टेक होम राशन में बदलाव
यह काम पहले से ही स्वयं सहायता समूह कर रहे हैं। यही सफल समूह अब टेक होम राशन बनाने का काम भी संभालेंगे। दरअसल राशन की गुणवत्ता और वितरण को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं। इसी वजह से यह बदलाव किया गया है। यह राशन बच्चों को सात दिन के लिए एक पैकेट में दिया जाता है। इसमें दो से तीन तरह के अनाज का मिश्रण होता है। जल्द ही इसके लिए गुणवत्ता के मापदंड भी तय किए जाएंगे।
दृष्टि पोर्टल लॉन्च
ऑडिटर बिना पंचायत गए भी ऑनलाइन ऑडिट कर सकेंगे। वे वाउचर पोर्टल पर ही देख और जांच सकेंगे। बाद में जरूरत पड़ने पर वे पंचायत जाकर भौतिक जांच भी कर सकते हैं। वित्त आयोग की राशि तभी मिलती है जब ऑडिट पूरा हो। इस पोर्टल में हर महीने की पांच तारीख तक अकाउंट अपलोड करना होगा। एक बार अकाउंट अपलोड होने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा।
यह डाटा सीधे सेंट्रल डाटाबेस में जाएगा। सरकार इसे पंचायत क्षेत्र में बड़ा बदलाव मान रही है। इसी के साथ दर्पण पोर्टल में पेमेंट मॉड्यूल भी जोड़ा जा रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों का टैक्स ऑनलाइन जमा हो सकेगा। लोगों को टैक्स की रसीद भी ऑनलाइन मिलेगी। केंद्रीय वित्त आयोग लंबे समय से पंचायतों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए कह रहा था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर DRASHTI (Digital Remote Auditing System for Transparency & Insights) लॉन्च किया। यह सॉफ्टवेयर पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाने के लिए… pic.twitter.com/xfYMl209L7
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 14, 2026
18 जुलाई को होगी अगली कैबिनेट बैठक
खबर अपडेट हो रही है...
MP News: मोहन कैबिनेट की ये खबरें भी पढ़िए...
मोहन कैबिनेट से किसानों को मिली राहत भरी सौगात, 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी
मोहन कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, SC छात्रों को मिलेंगे 10 हजार रुपए, FTRI को मंजूरी
मोहन कैबिनेट बैठक: सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, किसानों और जल अभियान पर फोकस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari