MP Cabinet Decision: 1766 ब्रिज की होगी मरम्मत, गुजरात की रक्षा यूनिवर्सिटी का कैंपस भोपाल में खुलेगा

Rohit Sahu | Jul 01, 2025, 13:45 IST
Share
mp cabinet meeting
mp cabinet meeting

मंगलवार 1 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गांवों के विकास, किसानों, पर्यावरण से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

MP Cabinet Decision: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार (1 जुलाई 2025) को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। बैठक में चर्चा के बाद कई अहम फैसले लिए गए। सरकार ने वृंदावन ग्राम योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कै इस योजना के तहत अब हर जिले में हर साल एक गांव को विशेष मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश के 1766 पुराने पुलों की मरम्मत की जाएगी।

गुजरात की रक्षा यूनिवर्सिटी का कैंपस भोपाल में खुलेगी

गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) का नया कैंपस अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खुलेगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। आरजीपीवी परिसर में 10 एकड़ जमीन दी गई है। जब तक भवन तैयार नहीं होता, तब तक संचालन आरजीपीवी से ही होगा। इससे राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा, पुलिस, इंटेलिजेंस और डिफेंस ट्रेनिंग के क्षेत्रों में स्किल और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह हायर एजुकेशन में भी मील का पत्थर साबित होगा।

मूंग और उड़द बेचने के लिए 6 जुलाई तक पंजीयन

किसानों से मूंग और उड़द की सरकारी खरीदी 7 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए 6 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।
खरीदी 7 जुलाई से 6 अगस्त तक की जाएगी। इससे किसानों को फसल का उचित दाम मिल सकेगा।

मध्यप्रदेश के 1766 पुराने पुलों की मरम्मत होगी

राज्य सरकार ने 1766 पुराने पुलों की मरम्मत और नई तकनीक से सुधार कराने का फैसला लिया है। इस काम पर 4572 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये काम 5 साल में पूरे किए जाएंगे। इससे गांव और शहरों का आना-जाना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें...27 साल पुरानी मांग अब होगी पूरी, 100 करोड़ की लागत से बनेगा दादाजी धाम का नया मंदिर

हर विधानसभा में बनेगा एक आदर्श वृंदावन गांव बनेगा

सरकार ने वृंदावन ग्राम योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत हर विधानसभा से एक गांव चुना जाएगा, जिसकी आबादी कम से कम 2000 हो। साथ ही गांव में 500 गायें (गौवंश) होना जरूरी है। इस गांव को हर तरह से आदर्श गांव बनाया जाएगा। यहां पशुपालन, जैविक खेती और रोजगार के नए काम शुरू किए जाएंगे ताकि लोगों की आमदनी बढ़ सके।

यह भी पढ़ें...मेधावी छात्र हो जाएं तैयार, सीएम मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, इस दिन बाटेंगे लैपटॉप

एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत

कैबिनेट ने एक पेड़ मां के नाम नाम का नया अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। यह अभियान पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से 15 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान का मकसद है लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना और इसे जन आंदोलन बनाना है। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि इस अभियान को पूरी ताकत के साथ चलाएं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मोहन कैबिनेट | मोहन कैबिनेट के अहम फैसले | MP News | डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
  • mp cabinet
  • मोहन कैबिनेट
  • MP cabinet decision
  • वृंदावन
  • मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच