MP-CG और बिहार कांग्रेस में बदलाव के संकेत, जीतू, बैज व अखिलेश की हो सकती है विदाई !
Ravi Kant Dixit | Jun 19, 2024, 19:51 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-19T193931.983.jpg
कांग्रेस में उपजे विरोध को लेकर आलाकमान ने बड़ा निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक, तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे लेकर निर्णय ले लिया है।
भोपाल. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में उपजे विरोध को लेकर आलाकमान ने बड़ा निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक, तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे लेकर निर्णय ले लिया है। कभी भी बदलाव पर मुहर लग सकती है। इन तीनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मध्य प्रदेश में जहां जीतू पटवारी ( jeetu patwari ) की अगुआई में कांग्रेस ने अपनी परम्परागत छिंदवाड़ा सीट भी गंवा दी। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ( deepak baij ) के नेतृत्व में सिर्फ एक सीट मिली है। मध्य प्रदेश कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जबकि छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे।
बिहार में भी कांग्रेस पिछड़ गई। वहां इंडिया गठबंधन काम नहीं आया। आपको बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। वहां एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच मुकाबला था। इसमें से एनडीए को 30, इंडिया ब्लॉक को सिर्फ 9 सीटें मिली हैं, जबकि एक सीट निर्दलीय चुनाव लड़े पप्पू यादव को मिली है। लिहाजा, अब बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ( Akhilesh Prasad Singh ) को हटाने की चर्चा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को हटाने को लेकर स्थानीय नेता लगातार कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठियां लिख रहे हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता अमिताभ अग्निहोत्री ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखकर जीतू की वर्किंग स्टाइल पर सवाल खड़े किए थे। इससे पहले अजय सिंह जीतू पटवारी के बतौर पीसीसी चीफ कार्यकाल पर सवाल उठा चुके हैं।
ऐसे ही छत्तीसगढ़ और बिहार कांग्रेस में भी विरोध के सुर उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस आलाकमान ने तीनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने का फैसला कर लिया है। ऐसे होता है तो कांग्रेस में लंबे समय बाद एक साथ तीन राज्यों में बदलाव होगा। माना जा रहा है कि ये कवायद आने वाले चुनावों को लेकर की जा रही है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![ravikant dixit]()
बिहार में पिछड़ा इंडिया गठबंधन
बिहार में भी कांग्रेस पिछड़ गई। वहां इंडिया गठबंधन काम नहीं आया। आपको बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। वहां एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच मुकाबला था। इसमें से एनडीए को 30, इंडिया ब्लॉक को सिर्फ 9 सीटें मिली हैं, जबकि एक सीट निर्दलीय चुनाव लड़े पप्पू यादव को मिली है। लिहाजा, अब बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ( Akhilesh Prasad Singh ) को हटाने की चर्चा है।
एमपी में चिट्ठी पत्री का दौर तेज
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को हटाने को लेकर स्थानीय नेता लगातार कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठियां लिख रहे हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता अमिताभ अग्निहोत्री ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखकर जीतू की वर्किंग स्टाइल पर सवाल खड़े किए थे। इससे पहले अजय सिंह जीतू पटवारी के बतौर पीसीसी चीफ कार्यकाल पर सवाल उठा चुके हैं।
एक साथ तीन राज्यों में बदलाव की चर्चा
ऐसे ही छत्तीसगढ़ और बिहार कांग्रेस में भी विरोध के सुर उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस आलाकमान ने तीनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने का फैसला कर लिया है। ऐसे होता है तो कांग्रेस में लंबे समय बाद एक साथ तीन राज्यों में बदलाव होगा। माना जा रहा है कि ये कवायद आने वाले चुनावों को लेकर की जा रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ravikant dixit
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari