मध्यभारत में मानसून के तीन रंग: कहीं रिकॉर्ड बारिश तो कहीं अलर्ट और गर्मी!
Amresh Kushwaha | Jul 09, 2026, 06:57 IST
MP-CG और राजस्थान में मानसून
मध्यभारत में मानसून के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चेतावनी और राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है।
Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यहां अब तक सामान्य से दस प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। पन्ना और सतना जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है। यहां अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने यहां बिजली गिरने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ राजस्थान में मानसून का दौर थोड़ा कमजोर पड़ गया है। यहां के कुछ इलाकों में धूप खिलने से गर्मी फिर बढ़ गई है। श्रीगंगानगर में पारा बयालीस डिग्री के पार पहुंच चुका है। तीनों राज्यों में मौसम का यह मिजाज जारी रहने का अनुमान है।
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates): मध्य प्रदेश में इस बार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक सीजन की सामान्य बारिश का 25 प्रतिशत यानी करीब 9.4 इंच पानी गिर चुका है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के पूरे महीने बारिश का दौर जारी रहेगा, ऐसे में बारिश का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 4 दिनों तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। पन्ना और सतना जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दोनों जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर और देवास में बारिश की संभावना जताई है।
इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश होने का अनुमान है।
प्रदेश में गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंडला में करीब पौन इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सिंगरौली में आधा इंच से ज्यादा और बालाघाट में आधा इंच पानी गिरा।
इसके अलावा बैतूल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सतना और सीधी में भी बारिश दर्ज की गई।
इस बार जून महीने में प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर तो चला, लेकिन बारिश सामान्य से 30 प्रतिशत कम रही थी। जुलाई के शुरुआती 9 दिनों में हुई बारिश ने इस कमी को पूरा कर दिया।
अब प्रदेश में कुल 234.4 मिमी यानी करीब 9.4 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 212.3 मिमी यानी 8.3 इंच से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है।
बारिश के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अभी भी 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 29 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है।
कम बारिश वाले जिलों में अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, दतिया, धार, झाबुआ, नर्मदापुरम, रायसेन और शिवपुरी शामिल हैं।
प्रदेश के कई जिलों में इस बार बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। ज्यादा बारिश वाले जिलों में छतरपुर, रतलाम, मुरैना, दमोह, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, निवाड़ी, पांढुर्णा, सिवनी, आगर-मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update):छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित जगहों पर रहें।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच गया है। सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है, लेकिन इस बार इसे पूरे देश तक पहुंचने में एक दिन ज्यादा लगा।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अभी सक्रिय है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में भी आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी हल्की बारिश हुई।
इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजनांदगांव में सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। फिलहाल प्रदेश में सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित जगहों पर रहें। किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मानसून सक्रिय रहने से दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में मौसम की जानकारी लेकर ही घर से बाहर निकलें। जरूरत न हो तो खराब मौसम के दौरान यात्रा करने से बचें।
विभाग लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसम में बदलाव या खतरे की स्थिति बनने पर नई चेतावनी जारी की जाएगी।
राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update):
राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में गुरुवार को मानसून पहुंच गया। हालांकि मानसून की शुरुआत कमजोर रही। हनुमानगढ़ को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम साफ रहा।
वहीं पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में अब मानसून की बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। 11 जून से मानसून के कमजोर फेज की शुरुआत होने की संभावना है।
इस बीच जुलाई में भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। बारिश कम होने और धूप निकलने से कई इलाकों में गर्मी का असर फिर बढ़ गया है।
पिछले 24 घंटे में अजमेर के केकड़ी में सबसे ज्यादा 49 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं बारां के अंता में 28 एमएम, करौली के सूरौठ में 24 एमएम, चूरू के सिद्धमुख में 20 एमएम बारिश हुई।
इसके अलावा करौली के मासलपुर में 10 एमएम और झुंझुनूं के पिलानी में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़, जालौर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा और सीकर में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।
बारिश का दौर कमजोर पड़ने और तेज धूप निकलने से कई शहरों में तापमान बढ़ गया है। श्रीगंगानगर, चूरू, जयपुर, अलवर और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिला।
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
राजधानी जयपुर में गुरुवार को ज्यादातर समय मौसम साफ रहा। कुछ देर के लिए बादल जरूर छाए, लेकिन बाद में धूप निकल आई।
जयपुर में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
अलवर में गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इससे एक दिन पहले बुधवार को अलवर में अच्छी बारिश हुई थी। रामगढ़ में सबसे ज्यादा करीब 60 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
जोधपुर में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा।
उदयपुर में मौसम विभाग के यलो अलर्ट के बावजूद गुरुवार को बारिश नहीं हुई। सुबह कुछ समय के लिए बादल छाए, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई।
धूप के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान सामान्य बना हुआ है। हालांकि मानसून सक्रिय होने पर आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है। यहां अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने यहां बिजली गिरने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ राजस्थान में मानसून का दौर थोड़ा कमजोर पड़ गया है। यहां के कुछ इलाकों में धूप खिलने से गर्मी फिर बढ़ गई है। श्रीगंगानगर में पारा बयालीस डिग्री के पार पहुंच चुका है। तीनों राज्यों में मौसम का यह मिजाज जारी रहने का अनुमान है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 10 जुलाई 2026:
अगले 4 दिन बारिश का दौर
भोपाल से बालाघाट तक कई जिलों में बारिश का अनुमान
इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश होने का अनुमान है।
गुरुवार को भी कई जिलों में बरसा पानी
इसके अलावा बैतूल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सतना और सीधी में भी बारिश दर्ज की गई।
जून की कमी जुलाई में पूरी
अब प्रदेश में कुल 234.4 मिमी यानी करीब 9.4 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 212.3 मिमी यानी 8.3 इंच से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश में ज्यादा बारिश, पूर्वी हिस्से में कमी
कम बारिश वाले जिलों में अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, दतिया, धार, झाबुआ, नर्मदापुरम, रायसेन और शिवपुरी शामिल हैं।
32 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 10 जुलाई 2026:
मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित जगहों पर रहें।
पूरे देश में पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ में भी असर जारी
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अभी सक्रिय है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में भी आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश, कई जिलों में हल्की फुहारें
इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजनांदगांव में सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। फिलहाल प्रदेश में सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, सावधानी की सलाह
विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित जगहों पर रहें। किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल
वहीं कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मानसून सक्रिय रहने से दिन के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
मौसम खराब हो तो घर से निकलने से पहले रखें ध्यान
विभाग लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसम में बदलाव या खतरे की स्थिति बनने पर नई चेतावनी जारी की जाएगी।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 10 जुलाई2026:
राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में गुरुवार को मानसून पहुंच गया। हालांकि मानसून की शुरुआत कमजोर रही। हनुमानगढ़ को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम साफ रहा।
वहीं पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश के 6 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून का कमजोर फेज शुरू, गर्मी फिर बढ़ने लगी
इस बीच जुलाई में भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। बारिश कम होने और धूप निकलने से कई इलाकों में गर्मी का असर फिर बढ़ गया है।
अजमेर के केकड़ी में सबसे ज्यादा बारिश, कई जगह हल्की फुहारें
इसके अलावा करौली के मासलपुर में 10 एमएम और झुंझुनूं के पिलानी में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। हनुमानगढ़, जालौर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा और सीकर में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा गर्मी, पारा 42.5 डिग्री पहुंचा
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
जयपुर में मौसम साफ, तापमान में मामूली बढ़ोतरी
जयपुर में अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
अलवर में उमस बढ़ी, बारिश का इंतजार जारी
इससे एक दिन पहले बुधवार को अलवर में अच्छी बारिश हुई थी। रामगढ़ में सबसे ज्यादा करीब 60 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
जोधपुर में बादलों की आवाजाही, तापमान सामान्य से कम
यह तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा रहा।
उदयपुर में यलो अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे बादल
धूप के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा में बादलों ने दी गर्मी से राहत, बारिश की उम्मीद कायम
यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान सामान्य बना हुआ है। हालांकि मानसून सक्रिय होने पर आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari