MP, CG और राजस्थान में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश की चेतावनी, कहीं आंधी का कहर
Aman Vaishnav | Jun 26, 2026, 07:07 IST
MP, CG और राजस्थान में बदलेगा मौसम
एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ में मानसून आ चुका है, वहीं एमपी और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Weather Update: छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मानसून और प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, तो वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों में झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है।
दूसरी तरफ, राजस्थान के कई इलाकों में मौसम विभाग ने 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की बड़ी चेतावनी जारी की है।
MP weather: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम बदलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बहुत जल्द भोपाल और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मानसून ज्यादा आगे नहीं बढ़ा है। फिलहाल यह इंदौर, छिंदवाड़ा और बालाघाट के आसपास रुका हुआ है, जिसका असर आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा है।
तापमान की बात करें तो धार, पचमढ़ी, खंडवा और इंदौर में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं नौगांव, ग्वालियर और खजुराहो में दिन का तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म नौगांव रहा, जहां तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद ग्वालियर में 40.5, खजुराहो में 40.4, दतिया में 40.2 और सीधी में 39.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
वहीं सबसे ठंडे इलाकों में धार रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 19.6, खंडवा में 20, जबकि बैतूल और इंदौर में 21.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8, इंदौर का 33.9, उज्जैन का 33.8, नर्मदापुरम का 33.4, जबलपुर का 38.1, रीवा का 38.8, सागर का 35.7 और ग्वालियर का 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटों में सिहोर और आगर जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
CG weather: (छत्तीसगढ़ का मौसम):वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अब बारिश की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं 27 जून से कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कुछ जिलों के लिए गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए फिलहाल मौसम पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में फैल सकता है।
26 जून को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं एक-दो जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
27 जून को बारिश और तेज होने की उम्मीद है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहे।
तापमान की बात करें तो बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम) राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बूंदी, अलवर, करौली, सीकर और चुरू समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान में पहले धूल भरी आंधी आने की संभावना है, जिसके बाद बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि तेज आंधी और हवाओं की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और सड़क यातायात पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
दूसरी तरफ, राजस्थान के कई इलाकों में मौसम विभाग ने 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की बड़ी चेतावनी जारी की है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 26 जून 2026
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मानसून ज्यादा आगे नहीं बढ़ा है। फिलहाल यह इंदौर, छिंदवाड़ा और बालाघाट के आसपास रुका हुआ है, जिसका असर आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा है।
तापमान की बात करें तो धार, पचमढ़ी, खंडवा और इंदौर में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं नौगांव, ग्वालियर और खजुराहो में दिन का तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर
वहीं सबसे ठंडे इलाकों में धार रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 19.6, खंडवा में 20, जबकि बैतूल और इंदौर में 21.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8, इंदौर का 33.9, उज्जैन का 33.8, नर्मदापुरम का 33.4, जबलपुर का 38.1, रीवा का 38.8, सागर का 35.7 और ग्वालियर का 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटों में क्या होगा
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 26 जून 2026
वहीं 27 जून से कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कुछ जिलों के लिए गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए फिलहाल मौसम पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में फैल सकता है।
कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
27 जून को बारिश और तेज होने की उम्मीद है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम
तापमान की बात करें तो बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 26 जून 2026
मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान में पहले धूल भरी आंधी आने की संभावना है, जिसके बाद बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि तेज आंधी और हवाओं की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और सड़क यातायात पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari