MP-राजस्थान में सूखे का खतरा, छत्तीसगढ़ में मेहरबान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Amresh Kushwaha | Aug 06, 2026, 07:28 IST
Weather update
मध्य भारत के तीन राज्यों में मानसून का मिजाज अलग-अलग है। MP और राजस्थान में बारिश की कमी से सूखे का खतरा है, वहीं छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश जारी है। जानिए 06 अगस्त की विस्तृत रिपोर्ट...
Weather update:मध्य भारत के तीन राज्यों में मानसून का मिजाज बदला हुआ है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। सूखे के संकट के बीच दोनों राज्यों में नए सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार मेहरबान है और बारिश सामान्य के पास बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीनों प्रदेशों के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश
MP Weather update: (मध्यप्रदेश का मौसम):मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 16.3 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है। यह सामान्य बारिश से करीब 18% कम है। कम बारिश की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों समेत 49 जिलों में बारिश की स्थिति कमजोर है। प्रदेश के सिर्फ 6 जिले ही ऐसे हैं, जहां बारिश का आंकड़ा बेहतर है।
भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है। वहीं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में बारिश औसत से ज्यादा हुई है।
प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो सिर्फ ग्वालियर में ही बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है। यहां औसत से 7% ज्यादा पानी गिरा है। वहीं भोपाल में बारिश 7% कम है। इंदौर में 2%, उज्जैन में 14% और जबलपुर में 29% कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। अगर बारिश का सिस्टम मजबूत रहा और लगातार बारिश हुई तो प्रदेश में बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है।
गुरुवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, रीवा, सतना समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा। इस सिस्टम की वजह से कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर चल सकता है। इससे बारिश की कमी कम होने की उम्मीद है।
CG Weather Update: (छत्तीसगढ़ का मौसम):
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई है।
फिलहाल प्रदेश में मानसूनी बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बताया कि 5, 6 और 7 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। किसानों और आम लोगों को मौसम की अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की रफ्तार और फैलाव में कमी आ सकती है। हालांकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
10 और 11 अगस्त के लिए फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले पांच दिनों में तापमान में भी ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरत होने पर ही बाहर निकलें और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें।
Rajsthan weather update: (राजस्थान का मौसम): राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 21 जिलों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 7 अगस्त से उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के इलाकों में भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
बुधवार (5 अगस्त) को भरतपुर संभाग के कई इलाकों के साथ जयपुर संभाग के जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। कुछ जगहों पर करीब 3 इंच तक पानी गिरा। इसके अलावा हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश अलवर जिले के गोविंदगढ़ में दर्ज की गई। यहां 72 मिलीमीटर यानी करीब 3 इंच बारिश हुई।
अलवर शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, दौसा और जयपुर में भी अच्छी बारिश हुई।
वहीं जयपुर, कोटा, राजसमंद, टोंक, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।
कोटा में अच्छी बारिश की कामना को लेकर 4 साल बाद गढ़े भैरूजी को निकालने और पूजा करने की पुरानी परंपरा निभाई गई। स्थानीय लोगों ने बारिश के लिए विशेष पूजा की।
राजस्थान में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 17% कम बारिश हुई है। वहीं, प्रदेश के 245 बांध अभी भी खाली पड़े हैं। ऐसे में अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है। इन सिस्टम के असर से अगले तीन दिनों तक राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
अगस्त का मौसम: झमाझम बारिश या सिर्फ उमस का दौर? जानें पूरे महीने का वेदर रिपोर्ट
MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार मेहरबान है और बारिश सामान्य के पास बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीनों प्रदेशों के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 06 अगस्त 2026
भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों समेत 49 जिलों में बारिश की स्थिति कमजोर है। प्रदेश के सिर्फ 6 जिले ही ऐसे हैं, जहां बारिश का आंकड़ा बेहतर है।
भोपाल, जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है। वहीं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में बारिश औसत से ज्यादा हुई है।
बड़े शहरों में ग्वालियर आगे
अगले 3 दिन बारिश की उम्मीद
गुरुवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, रीवा, सतना समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय
छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 06 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश
फिलहाल प्रदेश में मानसूनी बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
5, 6 और 7 अगस्त को तेज बारिश के आसार
लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। किसानों और आम लोगों को मौसम की अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
8 अगस्त के बाद बारिश की रफ्तार होगी कम
10 और 11 अगस्त के लिए फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले पांच दिनों में तापमान में भी ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
रायपुर में भी बदला रहेगा मौसम
रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरत होने पर ही बाहर निकलें और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें।
राजस्थान मौसम रिपोर्ट - 06 अगस्त 2026
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 10 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
बुधवार (5 अगस्त) को भरतपुर संभाग के कई इलाकों के साथ जयपुर संभाग के जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। कुछ जगहों पर करीब 3 इंच तक पानी गिरा। इसके अलावा हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
अलवर में सबसे ज्यादा बारिश
अलवर शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, डीग, दौसा और जयपुर में भी अच्छी बारिश हुई।
वहीं जयपुर, कोटा, राजसमंद, टोंक, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई।
बारिश के लिए कोटा में निभाई गई परंपरा
अब तक सामान्य से 17% कम बारिश
इन सिस्टम से बढ़ेगी बारिश
इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है। इन सिस्टम के असर से अगले तीन दिनों तक राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP, CG और राजस्थान में बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम लाइव अपडेट: केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 11 मौतें; कई लापता
MP-CG और राजस्थान का मानसून अपडेट, जानें कहां होगी भारी बारिश और कहां रहेगा सूखा?
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari