MP में शराब पार्टी में कहासुनी, दोस्तों ने ही काट दिया दोस्त का सिर

Vikram Jain | Oct 21, 2024, 03:25 IST
Share
MP Chhatarpur friends murdered young man by slitting his neck
MP Chhatarpur friends murdered young man by slitting his neck

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, यहां शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया गया। जानें पूरा मामला

BHOPAL. मध्य प्रदेश के छतरपुर में शराब पार्टी के दौरान कई कहासुनी में दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से गला काट कर नृशंस हत्या कर दी। युवक का सिर धड़ से अलग होकर 15 फीट दूर जा गिरा। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें पूरा मामला

यह सनसनीखेज वारदात अलीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में हुई। यहां 54 साल के विशाल विशाल सिंह सिंगर की सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पुलिस ने नजारा देखा तो वह हैरान रह गई। विशाल सिंह का सिर से धड़ से अलग था, सिर धड़ से 15 फीट की दूर पड़ा हुआ था। शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शराब पार्टी में हुआ विवाद

ग्रामीणों का कहना है कि बड़ागांव निवासी विशाल सिंह रात में गांव के पप्पू कोरी के घर शराब पार्टी करने गया था। पार्टी में उसके साथ गांव के तीन दोस्त पप्पू, देवेंद्र रैकवार, खचोरी कुशवाहा मौजूद थे। विशाल अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, इसके बाद विशाल सिंह और दोस्तों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए दोस्तों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला करके विशाल सिंह की हत्या कर दी।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के भाई देवेंद्र ने पप्पू कोरी और खचोरी कुशवाहा पर विशाल सिंह की हत्या करने आरोप लगाया है। देवेंद्र ने बताया कि इन दोनों ने भाई विशाल की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। हत्या की खबर लगते ही हम लोगों ने देखा तो उसका सिर शरीर से 15 फीट दूर पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। भाई विशाल पप्पू के घर पार्टी करने गया था। पप्पू, देवेंद्र रैकवार, खचोरी कुशवाहा ये सभी लोग बहुत अच्छे मित्र थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मरकाम ने बताया कि अलीपुर के बड़ा गांव में एक सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम के अलावा डॉग स्क्वॉड को भी भेज दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है, जानकारी जुटाई जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Chhatarpur News
  • छतरपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हत्या
  • crime news
  • शराब
  • दोस्ती
  • गला रेतकर हत्या
  • छतरपुर क्राइम न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा