बनियान में स्कूल पहुंच गया जिद्दी युवक, तलवार से टीचर्स को धमकाया, प्रिंसिपल से की यह डिमांड

Vikram Jain | Sept 03, 2024, 18:51 IST
Share
MP Chhatarpur school high voltage drama of crazy youth
MP Chhatarpur school high voltage drama of crazy youth

मध्‍य प्रदेश के छतरपुर में हैरान करने वाला सामने आया है। यहां बनियान में स्कूल पहुंचा युवक अलग ही जिद करने लगा। जब जिद पूरी करने से इनकार किया तो वह तलवार लेकर आ गया। जानें पूरा मामला

BHOPAL. मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक स्कूल में सनकी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां स्कूल में बनियान में स्कूल पहुंचे युवक ने लड़कियों के साथ बैठकर पढ़ाई करने की जिद पकड़ ली। जब प्रिंसिपल ने उसे ऐसा करने के इनकार कर दिया तो वह भड़क गया। इसके बाद युवक तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया। उसे सभी को तलवार दिखाकर डराया धमकाया। उसने मारपीट भी की। हैरान करने वाली यह घटना भगंवा थाना क्षेत्र के सिमरिया स्कूल की है।

लड़कियों के साथ पढ़ाई की पकड़ी जिद

स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल महेश कुमार जैन के मुताबिक एक सफेद रंग की बनियान में नशे की हालत में स्कूल पहुंच था। वह स्कूल में लड़कियों के साथ बैठकर पढ़ाई करने की जिद करने पर लगा। युवक को कहा कि ऐसा मुमकिन नहीं है। इसके स्कूल में एडमिशन लेना पड़ेगा। इसके बाद वह क्लास में पढ़ाई कर सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें... भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, आवेदन की माला लपेटकर सड़क से रेंगते हुए जनसुनवाई में पहुंचा युवक, जानें मामला

तलवार लेकर पहुंचा स्कूल, दी धमकी

उन्होंने बताया कि एडमिशन की बात सुनते ही युवक भड़क उठा वहां से चला गया। इसके बाद कुछ समय बाद वह तलवार लेकर पहुंच गया। जिसे देखकर टीचर और स्कूल के बच्चे घबरा गए। गुस्साए युवक ने लड़कियों से मारपीट की और टीचर्स की जान से मार डालने की धमकी दे डाली। इसके बाद युवक ने काफी देर तक हंगामा किया। बताया जा रहा है युवक पहले भी स्कूल आकर हंगामा कर चुका है। इससे पहले परिवार के लोग की समझाइश के बाद वह स्कूल से चला गया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले में स्कूल प्रबंधन ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। एसपी अगम जैन ने बताया कि युवक के स्कूल में तलवार लेकर आने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई है। आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhatarpur News
  • एमपी छतरपुर स्कूल मामला
  • सनकी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
  • High voltage drama crazy man
  • तलवार लेकर स्कूल आया युवक
  • छतरपुर सिमरिया स्कूल की घटना
  • छतरपुर एसपी अगम जैन
  • Chhatarpur SP Agam Jain
  • लड़कियों के साथ पढ़ाई की जिद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई