तीसरे बच्चे की मां बनने पर गई सरकारी टीचर की नौकरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Rohit Sahu | Apr 05, 2025, 14:48 IST
Share
MP NEWS chhatarpur
MP NEWS chhatarpur

छतरपुर में एक महिला शिक्षिका को तीसरे बच्चे की मां बनने के चलते नौकरी गंवानी पड़ गई। स्कूल शिक्षा विभाग ने उसे नौकरी से हटाने का आदेश जारी किया है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक महिला शिक्षक को तीन बच्चों की मां होना भारी पड़ गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय धमौरा में अध्यापक के पद पर पदस्थ रंजीता साहू को तीन बच्चों की मां बनने पर पद से हटा दिया गया है। शिक्षा विभाग ने उनको नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। महिला शिक्षक 24 साल से कार्यरत थी।

mp ladli bahna yojana
mp ladli bahna yojana

26 जनवरी 2001 के बाद तीसरी बार बनीं मां

मामले की पुष्टि करते हुए सागर (Sagar) के संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया कि रंजीता साहू की तीसरी बच्चे का जन्म 26 जनवरी 2001 के बाद हुआ है। जिस कारण मध्यप्रदेश शासन के नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसी के चलते उन्हें शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

सरकारी नियम क्या कहता है?

2001 में एमपी सरकार ने एक नियम बनाया था। जिसमें सरकार ने 26 जनवरी 2001 के बाद तीसरी बच्चे के जन्म होने पर सरकारी कर्मचारियों को सेवा से अयोग्य घोषित करने का प्रावधान लागू किया था। इसके तहत यदि किसी सरकारी कर्मचारी की तीसरी संतान 26 जनवरी 2001 के बाद जन्मी है, तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है।

दिग्विजय सिंह की सरकार में बना था नियम

यह नियम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में लागू हुआ था। हालांकि बीते दो दशकों से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, लेकिन अब तक इस कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल की महिला पार्षद पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर लड़ा था चुनाव

यह भी पढ़ें: नर्मदापुरम डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, महिलाकर्मियों से अभद्रता का आरोप, गंदे मैसेज भेजे!

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • Chhatarpur
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • Third child in government job
  • सरकारी टीचर की नौकरी
  • mp teacher
  • third child
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती