नर्मदापुरम डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, महिलाकर्मियों से अभद्रता का आरोप, गंदे मैसेज भेजे!

Rohit Sahu | Published:
Share
suspend sdm
suspend sdm

नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी ने अपर कलेक्टर असवान राम चिरामन को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ महिला कर्मचारियों ने कलेक्टर को शिकायत दी थी।

नर्मदापुरम जिला कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोहागपुर के एसडीएम असवान राम चिरावन को शुक्रवार रात (29 मार्च) सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर केजी तिवारी ने बताया कि कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जिन्हें कोई भी सभ्य समाज स्वीकार नहीं करेगा। कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

अनिल जैन बने सोहागपुर के नए एसडीएम

निलंबन के बाद असवान राम चिरावन को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन को सोहागपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

महिला कर्मचारियों को भेजे थे गंदे मैसेज

सूत्रों के मुताबिक कुछ महिला कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर असवान राम चिरावन के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत दी थी। महिलाओं कर्मचारियों ने आरोप लगाए थे कि डिप्टी कलेक्टर उन्हें अभद्र और गंदे मैसेज भेजते हैं। इसके बाद 22 मार्च को कलेक्टर ने उन्हें कलेक्ट्रेट में अटैच कर दिया था, लेकिन 25 मार्च को कोर्ट से स्टे आदेश मिलने के बाद वे वापस पद पर आ गए। प्रशासन ने इस दौरान जांच जारी रखी। कलेक्टर ने ये जांच रिपोर्ट पेश की जिसके आधार पर अब उन्हें निलंबित किया गया है।

साजिश का शिकार हुआ:अपर कलेक्टर

अपर कलेक्टर चिरावन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैंने सोहागपुर में आठ महीने तक बेहतर कार्य किया। कुछ लोगों को अनुशासन पसंद नहीं आया। राजस्व महाअभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मैंने सख्ती दिखाई, जिससे कुछ कर्मचारी नाराज हो गए और मेरे खिलाफ शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें: इंदौर कलेक्टर के सभी एसडीएम को आदेश, बेवजह कॉलोनी के काम में अड़ंगे नहीं लगाएं

पहले भी विवादों में रहे हैं

sdm Aswan Ram Chiravan
sdm Aswan Ram Chiravan


यह पहली बार नहीं है जब असवान राम चिरावन विवादों में आए हैं। इससे पहले सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम रहने के दौरान एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक महिला से जूते के लेस बंधवाते नजर आए थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें पद से हटा दिया था।

यह भी पढ़ें: डिप्टी कलेक्टर होंगे गिरफ्तार... 324 करोड़ रुपए का घोटाला

यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव ने ऑनलाइन सुनी जनता की फरियाद, लापरवाही पर 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • narmadapuram
  • Deputy Collector
  • नर्मदापुरम की खबरें
  • अपर कलेक्टर
  • SDM
  • नर्मदापुरम कलेक्टर
  • cm mohan yadav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर