मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज की संपत्ति 5 साल में पांच लाख रुपए घटी: पत्नी साधना की 89 लाख बढ़ी

Jitendra Shrivastava | Oct 31, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज की संपत्ति 5 साल में पांच लाख रुपए घटी: पत्नी साधना की 89 लाख बढ़ी
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज की संपत्ति 5 साल में पांच लाख रुपए घटी: पत्नी साधना की 89 लाख बढ़ी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति 5 साल में 5 लाख रुपए घट गई। उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति 89 लाख रुपए बढ़ गई है।

BHOPAL. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति 5 साल में 5 लाख रुपए घट गई। उनकी पत्नी साधना सिंह की संपत्ति 89 लाख रुपए बढ़ गई है। दोनों की संपत्ति मिलाकर देखें तो इस अवधि में उनकी कुल संपत्ति में 84 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

2018 में शिवराज की कुल आमदनी थी 7.78 करोड़ रुपए

साल 2018 में सीएम शिवराज ने संपत्ति का जो ब्योरा दिया था, उसके मुताबिक उनकी और पत्नी की कुल आमदनी 7.78 करोड़ रुपए थी। 2023 के चुनाव के दौरान पेश किए गए शपथ पत्र में दोनों की आमदनी मिलाकर 8.62 करोड़ रुपए बताई गई है।

साधना सिंह की आमदनी बढ़ी, जबकि शिवराज की घटी

5 साल में सीएम शिवराज की पत्नी साधना सिंह की आमदनी बढ़ी है, जबकि शिवराज की घटी है। सीएम शिवराज की आमदनी 2018 मे 3.26 करोड़ थी, 2023 के शपथ पत्र में दिए ब्योरे में 3.21 करोड़ बताई गई है।

इसी तरह साधना सिंह के पास पहले 4.52 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी, जो 89 लाख रुपए बढ़कर 5.41 करोड़ रुपए हो गई है। इस बीच यह बात भी सामने आई है कि पिछले चुनाव के समय शिवराज ने बेटे कुणाल की पढ़ाई के लिए 27 लाख का एजुकेशन लोन लिया था, जो इस बार के विवरण में शामिल नहीं है।

पैतृक संपत्ति से आमदनी भी घटी

पिछले चुनाव के समय सीएम शिवराज ने अपनी पैतृक संपत्ति का उल्लेख संपत्ति ब्यौरे में नहीं किया था। तब शिवराज नाम पर कुल संपत्ति 3.26 करोड़ बताई गई थी। इस बार उन्होंने 4 एकड़ से अधिक की पिता की संपत्ति में 6वें हिस्से का अपने पक्ष में उल्लेख किया है, लेकिन उनकी कुल संपत्ति का ब्यौरा 3.21 करोड़ ही है।

बैंकों में जमा राशि 1.32 करोड़ रुपए बढ़ी

शपथ पत्र में दिए ब्योरे में शिवराज के बैंक खाते में जमा कुल राशि 92.79 लाख बताई गई है। जबकि साधना सिंह के बैंक खाते में 71.87 लाख रुपए जमा हैं। पांच साल पहले दी गई जानकारी में शिवराज के खाते में 20.26 लाख और साधना सिंह के खाते में 11.20 लाख रुपए बताए गए थे। शिवराज के पास 2018 में और 2023 में खुद के नाम पर कोई वाहन नहीं है। जबकि पत्नी साधना सिंह के पास 2018 में बताई गई एंबेसडर कार की जानकारी इस बार भी ब्योरे में दी गई है।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
  • Shivraj Singh filed nomination
  • Shivraj's assets decreased by Rs 5 lakh
  • Sadhna Singh's assets increased by Rs 89 lakh.
  • शिवराज सिंह ने किया नामांकन दाखिल
  • शिवराज की संपत्ति 5 लाख रुपए घटी
  • साधना सिंह की संपत्ति 89 लाख बढ़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा