एमपी में सिर्फ बेटियां ही नहीं, बेटे भी कम उम्र में शादी का हो रहे शिकार
Aman Vaishnav | Jul 23, 2026, 13:30 IST
एमपी में कम उम्र में शादी का हो रहे शिकार बेटे
एमपी में कम उम्र में शादी की समस्या अब सिर्फ लड़कियों तक सीमित नहीं है। NFHS-6 के नए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 25% लड़कों की शादी 21 साल से पहले हो रही है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- एमपी में कम उम्र में शादी की समस्या अब सिर्फ बेटियों तक सीमित नहीं रही।
- NFHS-6 के ताजा आंकड़ों में यह पहली बार सामने आया है।
- राज्य में 25 फीसद युवक 21 साल की कानूनी उम्र से पहले शादी कर रहे हैं।
- वहीं 20 फीसद से ज्यादा लड़कियों की शादी 18 साल से पहले हो रही है।
- विशेषज्ञ इसे पारिवारिक संकट का संकेत मान रहे हैं।
दूसरी ओर एनएफएचएस (NFHS – नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे) के छठे राउंड के आंकड़े कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। अब लड़कों में भी जल्दी शादी का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
क्या कहते हैं आंकड़े
वहीं 18 साल से पहले शादी करने वाली लड़कियों की संख्या भी 20 फीसद से ऊपर बनी हुई है। यानी दोनों तरफ स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
b9e9092f-df6
पढ़ाई छूटी, शादी हुई
आंकड़े भी इसकी पुष्टि करते हैं। राज्य में सिर्फ 42 फीसद लड़के ही 10 साल या उससे ज्यादा की स्कूली पढ़ाई पूरी कर पाते हैं। पढ़ाई बीच में छूटते ही परिवार शादी को प्राथमिकता देने लगते हैं।
शहर और गांव में अंतर
वहीं शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में स्थिति अलग है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों पर स्कूल छोड़ने का खतरा ज्यादा रहता है। विशेषज्ञ इन बच्चों पर लगातार निगरानी रखने की सलाह देते हैं।
dc2b16ad-8a5
लड़कियों की स्थिति भी गंभीर
ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और खराब हैं। यहां सिर्फ 26 फीसद लड़कियां ही 10वीं तक पहुंच पाती हैं। इन्हीं इलाकों में 23.4 फीसद लड़कियों की शादी 18 साल से पहले हो रही है।
2d60397f-192
सुधार के बावजूद खतरा बरकरार
इस तरह मध्य प्रदेश अब राष्ट्रीय औसत 20.1 फीसद के करीब पहुंच गया है। लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। आज भी हर 5वीं लड़की की शादी सरकारी तौर पर तय बालिग उम्र से पहले हो रही है।
शिक्षा ही समाधान
यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि अब बाल विवाह की रोकथाम की रणनीति बदलने की जरूरत है। सिर्फ लड़कियों पर फोकस करने से पूरी तस्वीर नहीं बदलेगी। लड़कों को भी इस दायरे में लाना जरूरी हो गया है।
ये खबरें बी पढ़िए...
भोपाल में हर दिन लापता हो रही नाबालिग बच्चियां, बहकावे में घर छोड़ रहीं मासूम
लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े
एमपी न्यूज: हर दिन 90 से ज्यादा महिलाएं बन रहीं अपराध का शिकार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari