एमपी के कर्मचारियों को बड़ी राहत, मिलेगा 27 महीनों से अटका एरियर

Sourabh Bhatnagar | Dec 17, 2024, 10:32 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। खाद्य विभाग और निगम द्वारा एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक का लंबित एरियर देने का आदेश जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। खाद्य विभाग और निगम द्वारा एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक का लंबित एरियर देने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश निगम के 800 से अधिक कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

तृतीय समयमान वेतनमान का भी मिलेगा लाभ

इसके अलावा, 30 साल की सेवा पूरी कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति भी दी गई है। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद खाद्य विभाग और निगम ने आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे कर्मचारियों को वेतनमान का लाभ मिलेगा।

लंबे समय से उठ रही थी वेतनमान की मांग

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारी और अधिकारी कई वर्षों से एरियर्स और समयमान वेतनमान की मांग कर रहे थे। खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक पीएन यादव के विशेष प्रयासों से यह लाभ कर्मचारियों को मिल सका है।

कर्मचारी संघ ने सरकार का किया धन्यवाद

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड अधिकारी और कर्मचारी संघ ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया है। इस निर्णय से 800 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

FAQ

  1. किस तारीख से किस तारीख तक का एरियर कर्मचारियों को मिलेगा?
    कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक का एरियर मिलेगा।
  2. कितने कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा?
    800 से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
  3. किस वेतनमान का लाभ भी कर्मचारियों को मिलेगा?
    कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान का भी लाभ मिलेगा।
  4. कर्मचारियों की यह मांग कब से उठ रही थी?
    कर्मचारियों द्वारा एरियर्स और समयमान वेतनमान की मांग कई सालों से उठाई जा रही थी।
  5. इस फैसले के लिए कौन-कौन जिम्मेदार हैं?
    स फैसले के लिए रश्मि अरुण शमी और पीएन यादव के प्रयासों को सराहा गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • arrears
  • सरकारी कर्मचारियों का एरियर
  • Civil Supply Corporation
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई