आज अंबेडकर जयंती पर महू जाएंगे सीएम मोहन यादव, जीतू और नेता प्रतिपक्ष, ऐसा रहेगा इनका शेड्यूल

Kaushiki | Apr 14, 2026, 09:23 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav
mp-cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल आज भाजपा सेवा प्रकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर इंदौर और भोपाल में कई बड़े आयोजन होने जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (14 अप्रैल) भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पहुंचेंगे। यहां वे संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद सीएम इंदौर के लिए रवाना होंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी आज अंबेडकर जयंती पर महू का दौरा करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से...

डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे सीएम

सीएम मोहन यादव सुबह 10:30 बजे भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर जाएंगे। वे यहां संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके तुरंत बाद सीएम सुबह 11:05 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे।

वे इंदौर के महू जाकर बाबासाहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पर आयोजित कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:45 बजे इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करेंगे।

इंदौर से भोपाल तक का सियासी सफर

दोपहर 3:00 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) इंदौर से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे सीएम भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर जरूरी बैठक करेंगे।

इस बैठक में भाजपा कोर कमेटी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। आज भारतीय जनता पार्टी अपना विशेष सेवा प्रकल्प अभियान शुरू कर रही है।

सीएम और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसका शुभारंभ करेंगे। ये खास कार्यक्रम शाम 5:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगा। यहां आगामी रणनीतियों और सर्विस प्रोजेक्ट कैंपेन पर चर्चा होगी।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • सुबह 10:30 बजे: भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • सुबह 11:05 बजे: भोपाल से इंदौर (महू) के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • दोपहर 12:00 बजे (लगभग): महू पहुंचकर बाबासाहेब अंबेडकर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 01:45 बजे: इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 03:00 बजे: इंदौर से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 05:00 बजे: भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल जाएंगे।
  • शाम 05:15 बजे: सेवा प्रकल्प अभियान का शुभारंभ और भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

महू दौरे पर जीतू पटवारी

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (14 अप्रैल) डॉ. अंबेडकर जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू का दौरा करेंगे। सुबह 10 बजे वे अंबेडकर नगर में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद 11:00 बजे वे महू से सीधे भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:00 बजे भोपाल में एक विशेष कार्यक्रम होगा। वहां वे अंबेडकर जयंती पर आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज (14 अप्रैल) सुबह 10:10 बजे धार के नौगांव पहुंचेंगे। यहां वे सांवरिया एम्पायर के शुभारंभ में शामिल होंगे। इसके बाद 11:15 बजे वे ग्राम ढाल धरमपुरी में शोक संतप्त परिवार से भेंट करेंगे। दोपहर 12:15 बजे उमंग सिंघार मानपुर में जनसामान्य से बातचीत करेंगे।

इसके बाद वे 01:00 बजे महू पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 01:30 बजे वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर वे इंदौर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 03:00 बजे इंदौर में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पर भेंट करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें....

MP-CG-Rajasthan Weather: तीन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

केंद्र सरकार का बड़ा फेरबदल: एमपी कैडर के पी. नरहरि सहित 48 IAS-IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

एमपी में जनगणना के लिए नए नियम जारी: गलत जानकारी देने पर होगी 3 साल की जेल

एमपी में 8 हजार 720 पदों की भर्ती में केवल 2901 पर नियुक्ति, भटक रहे 5800 शिक्षक

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज