सिवनी में खुलेगा कॉलेज : सीएम मोहन यादव ने किया कई योजनाओं का ऐलान

Ravi Singh | Jan 18, 2025, 19:15 IST
Share
MP CM Mohan Yadav announced opening college Seoni Dhanora
MP CM Mohan Yadav announced opening college Seoni Dhanora Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी दौरे पर थे। सीएम ने सिवनी के धनौरा में कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा- सिवनी में मेडिकल कॉलेज का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी के धनौरा में कॉलेज खोलने की घोषणा की है। सीएम ने सिवनी में मेडिकल कॉलेज के दूसरे चरण की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही बरघाट के कंचनमंडी जलाशय में नहर प्रणाली को पूरा करने की योजना बनाई गई। संजय सरोवर बांध में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इन योजनाओं से प्रदेश के गांवों में रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं होगा।

सिवनी में मेडिकल कॉलेज का दूसरा चरण

मुख्यमंत्री ने सिवनी में मेडिकल कॉलेज के दूसरे चरण के शुभारंभ की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा और सेवाएं उपलब्ध होंगी। बरघाट में कांचनमंडी जलाशय तक नहर प्रणाली को पूरा करने की योजना से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

ई-समन जारी करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

CM मोहन का सिवनी दौरा आज, PM स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में होंगे शामिल

दूध उत्पादकों को लाभ

मुख्यमंत्री ने दूध उत्पादकों के लिए नई योजना की घोषणा की। 10 से अधिक गाय पालने वाले किसानों को सरकार की ओर से दूध खरीद पर सब्सिडी और सहायता मिलेगी।

हर जिले में इन्वेस्टर्स मीट

मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के लिए हर जिले में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित करने की योजना बनाई। इससे राज्य में उद्योगों का विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

विदिशा बनेगा नगर निगम, शिवराज की मांग पर CM मोहन यादव ने लगाई मुहर

News Strike: BJP में साइडलाइन हो रहे हैं भूपेंद्र सिंह, क्या बयानों से बढ़ी मुश्किलें?

31 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

इससे पहले सातवां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव संपन्न हो गया है। इसका आयोजन शहडोल में किया गया। सम्मेलन के समापन के बाद सीएम मोहन यादव ने निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी थी। इन निवेशों से शहडोल में विकास की गति बढ़ेगी। मध्य प्रदेश में जल्द ही 102 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार 16 जनवरी को इन्हें 401 एकड़ भूमि आवंटन पत्र वितरित किए थे। शहडोल में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि इन 102 औद्योगिक इकाइयों में 3 हजार 500 करोड़ रुपए का निवेश अनुमानित है। इन इकाइयों में 31 हजार से अधिक युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी न्यूज
  • रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच