आज कैबिनेट की बैठक करेंगे सीएम मोहन यादव, साथ ही कई विभागों की करेंगे समीक्षा
Kaushiki | Jun 23, 2026, 09:00 IST
mp cm mohan yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में व्यस्त रहेंगे। वे आज कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कई बड़े फैसले संभव हैं। इसके साथ ही वे भाजपा कार्यालय जाएंगे और शाम को आदिरंग शिल्पकार महोत्सव में भी शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (23 जून) राजधानी भोपाल में कई जरूरी बैठकों और कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। सीएम मोहन यादव सुबह सबसे पहले कुछ सरकारी काम की ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद वे राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए निकलेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)सुबह 9:30 बजे भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वहां वे पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:40 बजे सीधे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। मंत्रालय पहुंचकर वे कैबिनेट की ब्रीफिंग में शामिल होंगे।
सीएम सुबह 11:00 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
कैबिनेट की बैठक में किसानों और भोपाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर दो बड़े प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। पहला प्रस्ताव राज्य के लगभग 24 लाख किसानों के लिए है। उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर मिलने वाले 0% ब्याज लोन की सुविधा को आगे भी जारी रखा जाएगा।
इसका पूरा खर्च राज्य सरकार खुद उठाएगी। दूसरा बड़ा फैसला भोपाल वेस्टर्न बायपास को लेकर है, जिसकी लंबाई अब 35.61 किलोमीटर होगी।
यह फोरलेन बायपास मंडीदीप (भोपाल-नर्मदापुरम रोड) से शुरू होकर कोलार और रातीबड़ होते हुए इंदौर मार्ग पर फंदा कला के पास मिलेगा। लगभग 29 सौ करोड़ रुपए की लागत वाला यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर 10-लेन ढांचे के साथ तैयार होगा, जिसमें 4-लेन मेन रोड और दोनों तरफ 2-2 लेन की सर्विस रोड होगी।
कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 2:00 बजे सीएम एक और जरूरी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे विभागों के कामकाज का लेखा-जोखा देखना शुरू करेंगे।
दोपहर 2:45 बजे वे तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग की समीक्षा करेंगे। इसमें वे रोजगार और स्किल डेवलपमेंट योजनाओं की प्रगति की जांच करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) आचारपुरा पहुंचेंगे।
वहां वे आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस महोत्सव में शामिल होने के बाद सीएम सीधे अपने निवास के लिए रवाना होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में नए सत्र से घर बैठे होगी पढ़ाई, ऑनलाइन कोर्स से मिलेंगे रेगुलर क्रेडिट
एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत, तारों में उलझी विभाग की चेतावनी
MP Super 100 Result 2026: एमपी सुपर 100 परीक्षा रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोर
सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी से साइबर ठगी, एक सैकेंड में साफ 1.80 लाख
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मोहन कैबिनेट की बैठक आज
कैबिनेट की बैठक में किसानों और भोपाल के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर दो बड़े प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। पहला प्रस्ताव राज्य के लगभग 24 लाख किसानों के लिए है। उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर मिलने वाले 0% ब्याज लोन की सुविधा को आगे भी जारी रखा जाएगा।
इसका पूरा खर्च राज्य सरकार खुद उठाएगी। दूसरा बड़ा फैसला भोपाल वेस्टर्न बायपास को लेकर है, जिसकी लंबाई अब 35.61 किलोमीटर होगी।
कैसा होगा फोरलेन बायपास
आदिरंग शिल्पकार महोत्सव में होंगे शामिल
दोपहर 2:45 बजे वे तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग की समीक्षा करेंगे। इसमें वे रोजगार और स्किल डेवलपमेंट योजनाओं की प्रगति की जांच करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) आचारपुरा पहुंचेंगे।
वहां वे आदिरंग शिल्पकार महोत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस महोत्सव में शामिल होने के बाद सीएम सीधे अपने निवास के लिए रवाना होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में नए सत्र से घर बैठे होगी पढ़ाई, ऑनलाइन कोर्स से मिलेंगे रेगुलर क्रेडिट
एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत, तारों में उलझी विभाग की चेतावनी
MP Super 100 Result 2026: एमपी सुपर 100 परीक्षा रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोर
सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी से साइबर ठगी, एक सैकेंड में साफ 1.80 लाख
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari