मोहन कैबिनेट की बैठक आज, सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Kaushiki | Apr 13, 2026, 09:02 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav
mp-cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव आज कैबिनेट बैठक करेंगे। इसमें सोयाबीन एमएसपी और डीए पर फैसला संभव है। साथ ही जीतू पटवारी का रायसेन दौरा भी खास है। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (13 अप्रैल) कैबिनेट बैठक करने वाले हैं। इस मीटिंग में प्रदेश के विकास से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव रखे जाएंगे। इस बार की कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं के लिए बड़ी चर्चा होनी है। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज सुबह 9:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। मंत्रालय में सुबह 10 बजे कैबिनेट बैठक शुरू होगी। इस मीटिंग में महिलाओं के लिए बड़ी चर्चा हो सकती है।

इस मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 33% आरक्षण पर बात हो सकती है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर फैसला संभव है। किसानों के लिए भी आज का दिन बहुत ही ज्यादा उम्मीदों वाला है।

सोयाबीन की एमएसपी पर खरीदी को लेकर आज मुहर लग सकती है। 25 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी शुरू करने का प्रपोजल टेबल पर है। इस मीटिंग में मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर चर्चा हो सकती है।

अमरकंटक और जबलपुर का दौरा

कैबिनेट मीटिंग खत्म करने के बाद सीएम मोहन यादव दोपहर 12:45 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए निकल जाएंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे जबलपुर से अमरकंटक पहुंचेंगे। अमरकंटक में वे एक बहुत ही खास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यहां नर्मदे हर सेवा न्यास द्वारा आयोजित स्थानिय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमरकंटक में सीएम शाम 4 बजे नर्मदा उद्गम स्थल जाएंगे। वहां वे विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सीएम शाम 6:15 बजे वापस भोपाल के लिए निकलेंगे।

रायसेन दौरे पर जीतू पटवारी

दूसरी तरफ, एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज (13 अप्रैल) रायसेन के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे भोपाल से रायसेन के लिए रवाना होंगे।

दोपहर एक बजे रायसेन पहुंचकर वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद जीतू दोपहर 2:30 बजे वापस निकलेंगे। वे करीब 3:30 बजे वापस राजधानी भोपाल पहुंच जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब ओवरस्पीड पर सीधे घर पहुंचेगा चालान, छत्तीसगढ़ में पहली बार LiDAR स्पीड कैमरे शुरू

मारी गई आखिरी महिला कमांडर! 5 लाख की इनामी रूपी का अंत

उज्जैन में मिला फर्जी IAS: सर्किट हाउस भी किया बुक, भस्म आरती में होना था शामिल

एमपी कॉलेज एडमिशन 2026: पांच मई से शुरू होगी दौड़, इस बार तय टाइमलाइन में पूरी होगी प्रक्रिया

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज