मारी गई आखिरी महिला कमांडर! 5 लाख की इनामी रूपी का अंत

VINAY VERMA | Apr 13, 2026, 08:35 IST
Share
kanker-naxal-encounter-last-female-acm-roopi-killed
kanker-naxal-encounter-last-female-acm-roopi-killed

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता मिली है। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने बड़े कैडर की एक महिला माओवादी को मार गिराया है, जिसे बस्तर क्षेत्र की आखिरी बड़े स्तर की नक्सली माना जा रहा था।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में 5 लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली रूपी को मार गिराया गया है। रूपी नक्सल संगठन में एरिया कमांडर (ACM) के पद पर सक्रिय थी और बस्तर इलाके में बड़े कैडर की आखिरी महिला अधिकारी मानी जा रही थी।

मुठभेड़ कैसे हुई?

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम नियमित सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान छोटेबेठिया के जंगलों में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने बिना देर किए मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मौके पर ही ढेर हो गई।

पहचान और बरामदगी

मुठभेड़ के बाद जब इलाके की सर्चिंग की गई तो मौके से एक महिला का शव और हथियार बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान एरिया कमांडर रूपी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से बस्तर और कांकेर क्षेत्र में सक्रिय थी और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रही है।

Female naxali encounter
Female naxali encounter

एसपी ने की पुष्टि

कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मारी गई महिला नक्सली पर 5 लाख रूपए का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है और इससे नक्सल नेटवर्क को गंभीर झटका लगेगा।

बस्तर कैडर को बड़ा नुकसान

सूत्रों के मुताबिक, रूपी को नक्सल संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। उसे इलाके में महिला कैडर को सक्रिय करने और ऑपरेशन को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसकी मौत को संगठन के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि वह बड़े कैडर की आखिरी सक्रिय महिला कमांडर बताई जा रही थी।

इलाके में बढ़ाई गई सर्चिंग

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आसपास अन्य नक्सली भी मौजूद हो सकते हैं। जवान जंगल में लगातार कॉम्बिंग कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की गतिविधि को रोका जा सके।

नक्सल मोर्चे पर दबाव बढ़ा

इस कार्रवाई के बाद सरकारी एक्शन के संकेत मिल रहे हैं। सुरक्षाबल के निशाने पर नक्सलियों के बचे बड़े कैडर है।पिछले कुछ समय में हुए आत्मसमर्पण के बाद नक्सल संगठन की पकड़ कमजोर होती दिख रही है। 31 मार्च की डेढ़ लाइन समाप्त होने के बाद सुरक्षाबल फिर एक्शन के मोड में आ गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

कांकेर नक्सल एनकाउंटर: कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली मासा ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी

CG Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी

Naxal News: ओडिशा में दो माओवादियों का एनकाउंटर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर एनकाउंटर: 7 नक्सली ढेर, शहीद पुलिस जवान को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Tags:
  • कांकेर
  • नक्सल
  • CG Naxal encounter
  • कांकेर नक्सल एनकाउंटर
  • Naxal News
  • Female naxali encounter
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि