आज छत्तीसगढ़ में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव

Kaushiki | May 19, 2026, 08:33 IST
Share
mp cm mohan yadav
mp cm mohan yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वह बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें चार राज्यों के विकास पर चर्चा होगी।

सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उनके दौरे का आज (19 मई) दूसरा दिन है। सीएम का यह दौरा राज्यों के विकास के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। इस दौरान वे कई जरूरी बैठकों में हिस्सा लेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर होगी चर्चा

इस बैठक में राज्यों के आपसी विकास पर गंभीर चर्चा होगी। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।

बैठक में चारों (मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़) राज्यों के बीच प्रशासनिक सहयोग को बेहतर बनाने पर बात हो सकती है। सड़कों का निर्माण और आपसी व्यापार बढ़ाने जैसे विषयों पर भी सहमति बनेगी।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव(CM Mohan Yadav) के आज (19 मई) सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद वे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर एयरपोर्ट जाएंगे।

शाम 4 बजे सीएम जगदलपुर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। इसके बाद वे अपने निवास लौट आएंगे।

बस्तर में अमित शाह की बैठक में क्या होगा

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक बड़ी बैठक होने जा रही है। ये केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद कर रहे हैं।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुट रहे हैं। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मिलकर कई गंभीर मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के बस्तर के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले MP BJP में बड़ा ट्विस्ट, सत्ता संगठन में तालमेल के लिए आया पार्टी का ‘मास्टरमाइंड’!

एमपी-सीज और राजस्थान का मौसम: कहीं हीटवेव और धूलभरी आंधी तो कहीं बारिश का अलर्ट

जनता पर महंगाई की मार: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

एमपी SI भर्ती 2025 रिजल्ट घोषित: 1166 पुरुष, 473 महिला कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए सिलेक्ट

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • छत्तीसगढ़
  • गृह मंत्री अमित शाह
  • जगदलपुर
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज