उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, चंदेरी महोत्सव से जुड़ेंगे वर्चुअली, जानें उनका पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Nov 28, 2025, 09:15 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav-friday-schedule-ujjain-chanderi
mp-cm-mohan-yadav-friday-schedule-ujjain-chanderi

सीएम मोहन यादव आज भोपाल में सांस्कृतिक एजेंडा तय करेंगे। इसके बाद वह तुरंत उज्जैन जाकर स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम को वह वर्चुअली चंदेरी महोत्सव में शामिल होकर मध्य प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देंगे।

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का आज, 28 नवंबर का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। वह सुबह भोपाल में बड़े साहित्यिक कार्यक्रम 'विश्वरंग 2025' से सांस्कृतिक एजेंडा तय करेंगे। इसके बाद वह उज्जैन पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखेंगे।

शाम को वर्चुअल तरीके से चंदेरी महोत्सव से जुड़ेंगे, जिससे मध्य प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आइए जानें उनका पूरा शेड्यूल...

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

भोपाल के कला महोत्सव में लेंगे हिस्सा

सीएम मोहन यादव की व्यस्तताओं का आगाज सुबह 10:15 बजे इंटेलिजेंस ब्रीफिंग और जनसंपर्क समन्वय से होगा। ये राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने का एक जरूरी कदम है।

इसके तुरंत बाद, मुख्यमंत्री सुबह 10:25 से 10:30 बजे के बीच भोपाल स्थित रवींद्र भवन पहुंचेंगे। यहां वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। यहां वो 'विश्वरंग 2025 - टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव' में शामिल होंगे। ये राज्य में साहित्य और कला को बढ़ावा देने का एक बड़ा प्रयास है।

ये खबर भी पढ़ें...

रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, बच्ची को जंगल में ले जाकर किया था गंदा काम

उज्जैन के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल

भोपाल में साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनके कुछ स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित हैं। सुबह 10:45 से 10:55 बजे के बीच वो भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 11:00 बजे से 11:45 बजे तक सीएम (cm mohan yadav) उज्जैन जाएंगे। उज्जैन नगरी में वह स्थानीय कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

चंदेरी महोत्सव में वर्चुअली जुड़ेंगे

शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे सीएम मोहन यादव (सीएम मोहन यादव दौरा)वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चंदेरी में आयोजित 'चंदेरी महोत्सव' के कार्यक्रम में जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम में वो वर्चुअली शामिल होंगे।

इससे मध्यप्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ये आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय हस्तशिल्प, विशेषकर चंदेरी की विश्व प्रसिद्ध साड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत जरूरी है।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • 10:15 AM: इंटेलिजेंस ब्रीफिंग और जनसंपर्क समन्वय से दिन की शुरुआत।
  • 10:25 AM: भोपाल के रवींद्र भवन में 'विश्वरंग 2025' टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव में शामिल होंगे।
  • 10:45 AM: भोपाल के स्टेट हैंगर से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • 11:00 AM - 11:45 AM: उज्जैन हेलीपैड पर आगमन और स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
  • 05:00 PM - 05:30 PM: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से 'चंदेरी महोत्सव' (जिला अशोकनगर) के कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...

एमपी के पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, सीपीसीटी परीक्षा अनिवार्य

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में सुबह छाएगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन
  • साहित्यिक कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग