रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, बच्ची को जंगल में ले जाकर किया था गंदा काम
Amresh Kushwaha | Updated:
raisen-rape-case-police-short-encounter-accused-salma
रायसेन रेप केस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सलमान को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करते हुए सलमान को गोली लगी।
Raisen Rape Case: रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी सलमान को गुरुवार रात शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब उसे जिले के गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तभी रात करीब 3-4 बजे के बीच उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए आत्मरक्षा में उसके पैर में गोली मार दी। यह घटना औबेदुल्लागंज के जंगल में हुई।
गोली लगने के बाद आरोपी को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। बता दें कि आरोपी ने बच्ची को जंगल में लेजाकर गंदा काम किया था।
ये खबर भी पढ़िए...पुलिस की ढिलाई पर सीएम सख्त: रायसेन एसपी और भोपाल के दो टीआई हटाए गए
6 दिन बाद भोपाल से आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे गांधी नगर में एक चाय की दुकान से पकड़ा। फिर उसे हिरासत में लेकर गौहरगंज पुलिस के पास भेजा गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जंगलों के रास्ते भोपाल पहुंचा था और गांधी नगर में छिपा हुआ था।
सलमान की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। हालांकि, उससे पहले ही आरोपी को गौहरगंज पुलिस को सौंप दिया गया था। लोग आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और उसे फांसी या एनकाउंटर की सजा की मांग कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर का सराफा चौपाटी विवाद: पारंपरिक 69 दुकानों की सूची जारी, व्यापारी आपस में भिड़े
बता दें कि 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 वर्षीय आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया। यहां बच्ची का रेप कर भाग गया। बच्ची खून से लथपथ हालत में जंगल में मिली थी।
वारदात रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के आदिवासी बाहुल्य गांव पांजरा की है। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत अब बेहतर हो रही है। पुलिस ने आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर का सराफा चौपाटी विवादः महापौर की दो टूक, यह शहर की धरोहर, इसे बनाए रखेंगे, व्यापारी कोर्ट जाने को तैयार
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पीएचक्यू में उच्च अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने मामले को लेकर रायसेन जिले में बढ़ रहे आक्रोश पर चिंता जताई थी। सीएम ने कहा कि मुख्य हाइवे घंटों तक जाम रहा। इस दौरान पुलिस का रवैया ढीला था, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि लोगों को समझाकर चक्काजाम खत्म कराया जा सकता था। आरोपी को न पकड़ने पर उन्होंने अफसरों से सवाल किए। साथ ही, सीएम ने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने का आदेश दिया था। उनकी जगह आशुतोष को रायसेन का नया एसपी बनाया गया।
ये खबर भी पढ़िए...रायसेन न्यूज। रवेन्यू बोर्ड के आदेश की अनदेखी पर रायसेन कलेक्टर से नाराज हाईकोर्ट
गोली लगने के बाद आरोपी को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। बता दें कि आरोपी ने बच्ची को जंगल में लेजाकर गंदा काम किया था।
क्या बोली पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मुताबिक, सलमान को गौहरगंज लाते वक्त पुलिस की गाड़ी रास्ते में पंक्चर हो गई थी। जब उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तब उसने पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और फायर करके भागने की कोशिश की। फिर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे वह घायल हो गया।
6 दिन से था फरार, भोपाल से पकड़ा गया आरोपी
सलमान की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। हालांकि, उससे पहले ही आरोपी को गौहरगंज पुलिस को सौंप दिया गया था। लोग आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और उसे फांसी या एनकाउंटर की सजा की मांग कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर का सराफा चौपाटी विवाद: पारंपरिक 69 दुकानों की सूची जारी, व्यापारी आपस में भिड़े
जानें क्या था पुरा मामला
वारदात रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के आदिवासी बाहुल्य गांव पांजरा की है। बच्ची को इलाज के लिए भोपाल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत अब बेहतर हो रही है। पुलिस ने आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर का सराफा चौपाटी विवादः महापौर की दो टूक, यह शहर की धरोहर, इसे बनाए रखेंगे, व्यापारी कोर्ट जाने को तैयार
सीएम ने रायसेन एसपी को हटाया था
सीएम ने कहा कि लोगों को समझाकर चक्काजाम खत्म कराया जा सकता था। आरोपी को न पकड़ने पर उन्होंने अफसरों से सवाल किए। साथ ही, सीएम ने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच करने का आदेश दिया था। उनकी जगह आशुतोष को रायसेन का नया एसपी बनाया गया।
ये खबर भी पढ़िए...रायसेन न्यूज। रवेन्यू बोर्ड के आदेश की अनदेखी पर रायसेन कलेक्टर से नाराज हाईकोर्ट
पोकरण में स्वदेशी भार्गवास्त्र का सफल ट्रायल, रॉकेट और माइक्रो मिसाइलों से लैस सिस्टम हवा में ही तबाह करेगा ड्रोन क्लस्टर
By
जयपुर की 2 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान चुने गए निर्विरोध, 20 में आज हो रही है वोटिंग
By Ashish Bhardwaj
गोदामों में भरे गैस सिलेंडर, फिर भी नए कनेक्शन पर रोक, 9 महीने से भटक रहे सैकड़ों आवेदक
By Umeshwari Baghel
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
By Arohi Raj
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
By Aman Vaishnav
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
By Arohi Raj
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
By Ashish Bhardwaj