अशोकनगर जाएंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, CG दौरे पर उमंग सिंघार

Kaushiki | Mar 08, 2026, 09:36 IST
Share
mp-cm-mohan
mp-cm-mohan

सीएम डॉ. मोहन यादव आज अशोकनगर के करीला धाम में माता जानकी के दर्शन करेंगे। वहीं जीतू पटवारी भोपाल में होली मिलन और उमंग सिंघार MP-CG के दौरों पर व्यस्त रहेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (8 मार्च) अशोकनगर के करीला धाम जाएंगे। सीएम मोहन यादव यहां माता जानकी के चरणों में मत्था टेकेंगे। वहीं जीतू पटवारी होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। उमंग सिंघार अनूपपुर और उमरिया जाएंगे। आइए जानते हैं, इनके दौरे का पूरा शेड्यूल और प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)अपने दिन की शुरुआत बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से करेंगे। वे दोपहर करीब 01:00 बजे उज्जैन से अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। सीएम अशोकनगर के करीला धाम जाएंगे। करीला धाम जाने से पहले वे दोपहर 03:30 बजे ईसागढ़ पहुंचेंगे।

यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम करीला धाम में माता जानकी की पूजा-अर्चना करेंगे। रंगपंचमी के मौके पर करीला धाम में लगने वाला मेला पूरी दुनिया में मशहूर है। भक्त अपनी मन्नत पूरी होने पर यहां राई नृत्य करवाते हैं। करीला धाम का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ माना जाता है।

मान्यता है कि माता सीता ने अपने वनवास के दौरान यहीं महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में शरण ली थी। यहीं पर लव और कुश का जन्म हुआ था। इन सभी कार्यक्रमों के बाद, सीएम शाम 05:00 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। सीएम मोहन यादव का दौरा

होली मिलन समारोह नें शामिल होंगे जीतू

आज (8 मार्च) कांग्रेस पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ये कार्यक्रम भोपाल में एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा। इस मौके पर प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ दौरे पर उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघारआज (8 मार्च) मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 11:20 बजे छत्तीसगढ़ के पंढी रोड रेलवे स्टेशन से शुरू होगा।

इसके बाद, वे दोपहर 12:00 बजे अनूपपुर में उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद, दोपहर 1:00 बजे गौंडा गांव में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम का समापन दोपहर 4:00 बजे बलसा मानपुर में होने वाले कार्यक्रम से होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

आज मनाया जाएगा रंग पंचमी, जानें क्यों कहलाती है ये देवताओं की होली

नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड

ओबीसी आरक्षण की कमांड अब आईएएस कविता बाटला के हाथ: 27% कोटे के मुकदमों की बनीं प्रभारी

IAS Preeti Yadav: समाज अब महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व पर विश्वास करता है

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • उमंग सिंघार
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच