कैबिनेट बैठक के बाद मुंबई जाएंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Updated:
Share
सीएम मोहन यादव का शेड्यूल
सीएम मोहन यादव का शेड्यूल

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंगलवार 4 अगस्त को भोपाल और मुंबई दौरे पर रहेंगे। दोपहर में मंत्रालय पहुंचकर सीएम कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सीएम मुंबई के लिए रवाना होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। सुबह भोपाल में सीएम कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगे। इसके सीएम मुंबई के लिए रवाना होंगे।

आइए विस्तार से जानते हैं सीएम मोहन यादव का दौरा...

सुबह की शुरुआत ब्रीफिंग से होगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुबह की शुरुआत सुबह 9:45 बजे होगी। वे सबसे पहले एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। यह बैठक उनके निवास समत्व पर होगी।

आरसीव्हीपी अकादमी में कार्यशाला करेंगे

सीएम सुबह 10:15 से 10:30 बजे के बीच आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।

इस कार्यशाला का विषय उभरते ज्ञान क्षेत्र और उन्नत पाठ्यक्रम रहेगा। इसमें दृष्टि, दिशा और क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। कुलगुरु, प्राचार्य, विशेषज्ञ और कई प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

दोपहर में कैबिनेट बैठक करेंगे

कार्यशाला के बाद सीएम दोपहर 12 से 12:15 बजे के बीच मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां वे 12:20 बजे कैबिनेट बैठक से पहले ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद ठीक 12:30 बजे वे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह मध्यप्रदेश सरकार की नियमित साप्ताहिक बैठक होगी।

मुंबई के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री

कैबिनेट बैठक (मोहन कैबिनेट) के बाद सीएम का कार्यक्रम मुंबई की ओर मुड़ जाएगा। दोपहर 1:45 से 2:05 बजे के बीच सीएम स्टेट हैंगर, भोपाल पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 2:10 बजे सीएम मुंबई के लिए रवाना होंगे।

सीएम मोहन यादव मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर 3:30 बजे तक पहुंचेंगे।

मुंबई में होटल पहुंचेंगे सीएम

एयरपोर्ट से सीएम सीधे होटल के लिए रवाना होंगे। शाम 3:35 से 4 बजे के बीच वे द सेंट रेजिस होटल, लोअर परेल पहुंचेंगे। यहां से उनका स्थानीय कार्यक्रम शुरू होगा।

शाम को फिर एयरपोर्ट लौटेंगे

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 6:05 से 6:30 बजे के बीच सीएम फिर से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 6:45 बजे सीएम भोपाल के लिए रवाना होंगे।

रात को निवास लौटेंगे मुख्यमंत्री

भोपाल पहुंचने के बाद सीएम सीधे अपने निवास जाएंगे। रात 8:20 बजे तक सीएम अपने आवास पहुंच जाएंगे। इस तरह मुख्यमंत्री का पूरा दिन बैठकों, कार्यशाला और मुंबई यात्रा में बीतेगा।

ये खबरें भी पढ़िए।

ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार

एमपी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम जोन

मध्य प्रदेश को मिलेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, जानिए किन शहरों को फायदा

एमपी में दो पुराने थर्मल प्लांट बनेंगे परमाणु केंद्र! संभावना तलाश रहा अडानी पावर

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • कैबिनेट बैठक
  • छत्रपति शिवाजी महाराज
  • मुंबई
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक

By Umeshwari Baghel

रायपुर में एक लाख रुपए किराए पर अस्पताल लेकर बच्चों का सौदा, 8 राज्यों तक फैला नेटवर्क, 100 से ज्यादा नवजात बेचने का शक
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ST महिलाओं को तलाकशुदा कोटे में नौकरी के लिए कोर्ट की डिक्री जरूरी
कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!

By Harish Divekar

कहीं सौ करोड़ की जमीन का राज, कहीं मोनू का मायाजाल… और कहीं कुर्सी गई, पर भौकाल बरकरार!
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...

By Aman Vaishnav

1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...