आज तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव फिर बड़वानी जिले का करेंगे दौरा
Aman Vaishnav | Aug 14, 2026, 07:39 IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 14 अगस्त को भोपाल के शौर्य स्मारक में डिजिटल लायब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। साथ ही तिरंगा यात्रा में भी शामिल होंगे। इसके बाद सीएम इंदौर होते हुए बड़वानी जिले का दौरा करेंगे और कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
शौर्य स्मारक में मुख्यमंत्री डिजिटल लायब्रेरी का शुभारंभ करेंगे। इसके ठीक बाद सुबह 9.50 बजे तिरंगा यात्रा को फ्लैग ऑफ करेंगे।
आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं।
तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
तिरंगा यात्रा हर साल स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित की जाती है। इस बार भी प्रदेश भर में इसका बड़ा आयोजन हो रहा है।
भोपाल से बड़वानी का सफर
इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 11.50 बजे ग्राम तलुन, जिला बड़वानी के लिए रवाना होंगे। यह पूरा सफर करीब पौने एक घंटे में तय होगा।
बड़वानी में स्कूल और मंदिर कार्यक्रम
दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री खाटू श्याम मंदिर, ग्राम तलुन पहुंचेंगे। मंदिर दर्शन के साथ-साथ वे स्थानीय कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद फिर एक स्थानीय आयोजन में मौजूद रहेंगे।
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के जनविश्वास अभियान का आज शुक्रवार को दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस दौरान बड़वानी पहुंचेंगे और लोगों से सीधे बातचीत करेंगे।
सीएम मोहन यादव जनता की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनके समाधान की कोशिश करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्यमियों, किसानों और मेधावी छात्रों से भी मुलाकात कर उनसे बात करेंगे।
इस दौरान मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल भी उनके साथ रहेंगे। बड़वानी दौरे में सीएम बोरलाय के सरकारी स्कूल का निरीक्षण भी करेंगे।
कलेक्टर कार्यालय में बैठक
इसके बाद दोपहर 1.45 बजे से शाम 5.10 बजे तक मुख्यमंत्री लंबे स्थानीय कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे।
शाम को वापसी की तैयारी
इसके बाद इंदौर एयरपोर्ट से शाम 6.20 बजे मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे। स्टेट हैंगर भोपाल शाम 6.45 बजे तक पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे अपने निवास की ओर जाएंगे।
रात तक होगी घर वापसी
बालाघाट जाएंगे उमंग सिंघार
ये खबरें भी पढ़िए...
ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार
IRCTC MP Tour Package: 6 दिन घूमें एमपी की खूबसूरत वादियां, जानें खर्च और पूरी डिटेल
मध्य प्रदेश को मिलेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, जानिए किन शहरों को फायदा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari