दतिया दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, आशुतोष तिवारी के नामांकन में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Jul 13, 2026, 07:10 IST
Share
सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार 13 जुलाई को ग्वालियर और दतिया के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम मोहन कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से जानिए...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह करीब सवा दस बजे शुरू होगा। इस दौरान सीएम एडीजी (ADG – Additional Director General) इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इसके तुरंत बाद सीएम भोपाल के होटल ताज लेकफ्रंट पहुंचेंगे। यह उनके दिन का पहला पड़ाव होगा।

टेक कॉन्क्लेव में शिरकत

बता दें कि होटल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादवएमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश में तकनीकी निवेश और युवाओं के लिए रोजगार अवसरों पर केंद्रित रहेगा।

सरकार लगातार टेक सेक्टर में निवेश बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इस कॉन्क्लेव को इसी दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हवाई मार्ग से ग्वालियर रवाना

कॉन्क्लेव के बाद मुख्यमंत्री करीब पौने बारह बजे कार से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। यहां से दोपहर सवा बारह बजे सीएम ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। करीब पौने एक बजे तक वे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।

दतिया में नामांकन दाखिल करेंगे आशुतोष

ग्वालियर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री दतिया के लिए रवाना होंगे। दोपहर सवा एक बजे तक सीएम दतिया के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सीएम दतिया विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर से लेकर शाम चार बजे तक चलेगा।

बता दें कि दतिया उपचुनाव के लिए आज सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डॉ. महेंद्र सिंह, अजय जामवाल, जगदीश देवड़ा और डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह सुबह 11 बजे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के साथ अपना नामांकन भरेंगे।

शाम को भोपाल वापसी

शाम चार बजे मुख्यमंत्री दतिया वापस ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद पौने पांच बजे के आसपास सीएम भोपाल के लिए रवाना होंगे। सवा पांच बजे तक सीएम स्टेट हैंगर भोपाल पहुंच जाएंगे। साथ ही शाम साढ़े पांच बजे तक सीएम अपने निवास पर पहुंचकर दिन का कार्यक्रम पूरा करेंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा

दतिया विधानसभा उप-चुनाव के बीच आज दतिया जाएंगे सीएम मोहन यादव

कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा अवॉर्ड, यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव की घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले प्रह्लाद पटेल और कैलाश जी भाईसाहब की राम-लक्ष्मण की जोड़ी

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • हरीश चौधरी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • दतिया विधानसभा उप-चुनाव
  • आशुतोष तिवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज