जहां PM मोदी ने बसाए चीते वहीं से मिल गया नया वन मंत्री, सीएम मोहन यादव ने लिए मजे

Deeksha Nandini Mehra | Jul 30, 2024, 14:16 IST
Share
cm mohan yadav statement
cm mohan yadav statement

मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री मोहन यादव का वनमंत्री पर जोक क्रैक करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सीएम यादव ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।

CM Mohan Yadav Statement : सीएम मोहन यादव का एक बयान इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान एक राजधानी भोपाल में बयान दिया, जिसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्लिप में सीएम मोहन यादव वनमंत्री के मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सीएम ने लिए वन मंत्री के मजे

दरअसल, सीएम मोहन यादव बीते दिन सोमवार को अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ठहाका लगाते हुए कहा ये भी गजब संयोग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में जहां चीते बसाए हैं, हमें नया वन मंत्री ( रामनिवास रावत ) भी वहीं से मिल गया। अब इस बयान की क्लिप लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही है।

हम दूसरे राज्यों को भी देंगे बाघ

सीएम यादव ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में बाघों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार उन जगहों पर भी रिजर्व बनाने की तैयारी कर रही है, जहां फिलहाल टाइगर नहीं हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है। इसलिए इसका जीवन सुरक्षित करने के लिए हम दूसरे राज्यों को भी बाघ प्रदान करेंगे।

वनकर्मियों को किया सम्मानित

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विलेज रीलोकेशन सतपुड़ा मॉडल, कान्हा की कहानियां, पेंच टाइगर बिहेवियर एक्टिविटी किट- 3 किताब का विमोचन किया।

इसके आलावा उन्होंने वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए बेहतर काम करने वाले वन कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर वन मंत्री रामनिवास रावत , राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार उपस्थित थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • वन मंत्री रामनिवास रावत
  • अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
  • International Tiger Day
  • Forest Minister Ramniwas Rawat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा