तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

Kaushiki | Apr 21, 2026, 08:56 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav
mp-cm-mohan-yadav

सीएम मोहन यादव आज तमिलनाडु में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वे रासिपुरम और अविनाशी में जनसभाएं कर डॉ. एल. मुरुगन का समर्थन करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (21 अप्रैल) तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। उनका ये दौरा चुनावी रणनीति के लिहाज से बहुत जरूरी माना जा रहा है। सीएम तमिलनाडु के रासिपुरम और अविनाशी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष चुनावी सभाएं करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...

तमिलनाडु जाएंगे सीएम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के तय कार्यक्रम के मताबिक वे दोपहर 1.00 बजे तमिलनाडु के कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे रासिपुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम दोपहर 1.20 बजे वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में चुनाव जीतने की खास रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वे तमिलनाडु की राजनीति में भाजपा का प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

चुनाव प्रचार करेंगे सीएम

शाम 4.30 बजे सीएम मोहन यादव रासिपुरम विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरुगन के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। डॉ. एल. मुरुगन केंद्र सरकार के प्रभावशाली मंत्री रहे हैं। सीएम उनके लिए जनता से वोट देने की अपील करेंगे।

वे केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता से बातचीत करेंगे। चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद सीएम वापस कोयंबटूर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। शाम 6.15 बजे वे कोयंबटूर से सीधे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

  • दोपहर 01.00 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 01.20 बजे: वे रासिपुरम विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
  • शाम 04.30 बजे: अविनाशी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरुगन हेतु प्रचार करेंगे।
  • शाम 06.15 बजे: मुख्यमंत्री कोयंबटूर से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है। इलेक्शन कमीशन ने साफ कर दिया है कि राज्य की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग होगी।

चुनावी नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा। सत्ताधारी DMK गठबंधन में कांग्रेस और लेफ्ट समेत 21 दल शामिल हैं। वहीं, AIADMK के साथ बीजेपी और अन्य छोटी पार्टियां मैदान में हैं।

सबसे बड़ा ट्विस्ट सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK की एंट्री से आया है, जो मुकाबले को ट्राइएंगुलर बना रही है। 2021 में DMK ने 157 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। अब देखना होगा कि इस बार जनता किसे सत्ता की चाबी सौंपती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP-CG-Rajasthan Weather: गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट

एमपी का बड़ा शराब घोटाला : क्या सोम डिस्टिलरी ने लगाया 920 करोड़ का चूना? CBI-ED जांच की मांग

एमपी की हर पंचायत में लगेगा 'विंड' सिस्टम : अब किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

एमपी में साइबर क्राइम: गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, क्लिक करते ही खाते से पैसे गायब

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • तमिलनाडु
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि