सीएम मोहन यादव आज इंदौर में अबू धाबी फ्लाइट का करेंगे शुभारंभ

Aman Vaishnav | Jul 15, 2026, 07:31 IST
Share
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 15 जुलाई को उज्जैन और इंदौर के दौरे पर रहेंगे। सीएम इंदौर में जिला चिकित्सालय के लोकार्पण और बलराम कृषि महोत्सव में हिस्सा लेंगे। साथ ही फ्लाइट के शुभारंभ में भी शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 15 जुलाई को उज्जैन और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम अनाज मंडी और कृषि महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

साथ ही शाम को इंदौर एयरपोर्ट से अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट का शुभारंभ भी करेंगे।

आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...

सुबह उज्जैन का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे भोपाल में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इसके बाद सीएम 10.45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। यहां से वे 11 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि उज्जैन में मुख्यमंत्री का स्थानीय कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद वे दोपहर में इंदौर के लिए रवाना होंगे।

इंदौर में जिला अस्पताल का दौरा

सीएम मोहन यादव दोपहर 12.35 बजे उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम धार रोड स्थित जिला चिकित्सालय जाएंगे। दोपहर 1.15 बजे वे अस्पताल पहुंचेंगे।

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे।

अनाज मंडी में कृषि महोत्सव

जिला अस्पताल के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे लक्ष्मी बाई अनाज मंडी पहुंचेंगे। यहां बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री किसानों से जुड़े इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कृषि महोत्सव में क्षेत्र के किसान और अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम कृषि विभाग की पहलों को लेकर होगा।

बलराम कृषि महोत्सव-2026

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार इस साल को कृषक कल्याण वर्ष-2026 के रूप में मना रही है। इसी के तहत इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव में किसानों को खेती से जुड़ी नई-नई तकनीकों, बेहतर बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, प्राकृतिक और जैविक खेती, फसल बदलकर खेती करने के तरीके, पानी बचाने के उपाय और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि किसान कम लागत में ज्यादा और बेहतर उत्पादन कर सकें।

किसानों का सम्मान

इस दौरान कृषि क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले किसानों का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित किया जाएगा। किसानों को कृषि यंत्रों और नई तकनीकों का प्रदर्शन दिखाया जाएगा और खेती से जुड़ी उपयोगी जानकारी वाली सामग्री भी दी जाएगी।

महोत्सव में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और कृषि अभियांत्रिकी समेत कई विभागों की प्रदर्शनी लगेगी।

किसान सीधे विशेषज्ञों से बात कर अपनी समस्याओं का समाधान जान सकेंगे। साथ ही बाजार की मांग के अनुसार खेती करने के नए तरीके भी सीखेंगे।

डिजिटल खेती, ऑनलाइन कृषि की सलाह

इसके अलावा किसानों को डिजिटल खेती, ऑनलाइन कृषि सलाह, मौसम के हिसाब से खेती, मिट्टी की जांच और देखभाल, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई और आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी भी दी जाएगी। विशेषज्ञ बदलते मौसम के अनुसार खेती करने और फसल के नुकसान से बचने के उपाय भी बताएंगे।

अबू धाबी फ्लाइट का शुभारंभ

इस कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे इंदौर से अबू धाबी के लिए नई इंटरनेशनल फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। यह इंदौर एयरपोर्ट के लिए एक बड़ा कार्यक्रम रहेगा।

फ्लाइट के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP यूसीसी की फाइनल रिपोर्ट तैयार, समिति ने सीएम को सौंपी, मानसून सत्र में होगा पेश

दतिया उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, सीएम भी रहे साथ

सीएम मोहन यादव सुरक्षा में सेंध, ड्रोन ने रोकी CM के हेलीकॉप्टर की उड़ान

कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा अवॉर्ड, यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव की घोषणा

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • स्वास्थ्य विभाग
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • कृषक कल्याण वर्ष-2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा