श्योपुर-मुरैना में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे राहत राशि

Kaushiki | Nov 27, 2025, 09:53 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav-today-sheopur-morena-schedule
mp-cm-mohan-yadav-today-sheopur-morena-schedule

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 27 नवंबर को श्योपुर जाएंगे। यहां वे किसानों से बातचीत करेंगे और उन्हें राहत राशि भी देंगे। इसके बाद वे मुरैना में आयुर्वेदिक कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे।

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का आज, 27 नवंबर का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम आज एमपी के तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे। इन जिलों में श्योपुर, मुरैना और छतरपुर शामिल हैं।

यहां वे जनता से सीधा संवाद करेंगे। इसके साथ ही किसानों को राहत राशि समेत कई विकास की सौगात देंगे। आइए जानें उनका पूरा शेड्यूल…

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

श्योपुर में किसानों से संवाद

सुबह 11 बजे सीएम भोपाल से बड़ौदा के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12:40 बजे वे बड़ौदा, श्योपुर पहुंचेंगे। यहां उनका मुख्य काम राहत राशि बांटना है। वे किसानों से सीधी बात भी करेंगे।

किसान संवाद के जरिए सीएम किसानों से मिलेंगे। वे उनकी जमीन से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे। इससे किसानों को भी अपनी बात कहने का मौका मिलेगा।

मुरैना में विकास की सौगातें

श्योपुर में किसानों से संवाद के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर मुरैना पहुंचेंगे। मुरैना में उनका एजेंडा विकास और स्वास्थ्य पर बेस्ड है। यहां एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें कई जरूरी परियोजनाएं जनता को डेडिकेट की जाएंगी।

मुरैना में आयुर्वेदिक कॉलेज का भूमिपूजन करंगे। इससे आयुर्वेद को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें..

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

सीएम हाउस में अहम चर्चा

इसके बाद, सीएम (cm mohan yadav) शाम 4 बजे मुरैना से खजुराहो के लिए रवाना होंगे। यहां एक स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह दौरा एडमिनिस्ट्रेटिव और पोलिटिकल दोनों ही दृष्टि से जरूरी है।

शाम 7 बजे तक, मुख्यमंत्री भोपाल वापसी करेंगे। भोपाल पहुंचते ही रात 8 बजे वह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात एडमिनिस्ट्रेटिव और कॉस्टीटूशनल चर्चाओं के लिए जरूरी है।

इसके ठीक बाद, रात 8:30 पर वह सीएम हाउस (सीएम मोहन यादव दौरा) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक अहम बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश के विकास की योजनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें..

मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी को मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिनेत्र से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, भक्तों ने लिए आशीर्वाद

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 बजे: एमपी सीएम मोहन यादव भोपाल से श्योपुर (बड़ौदा) के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 12:40 बजे: बड़ौदा, श्योपुर पहुंचकर किसान संवाद और राहत राशि वितरण करेंगे।
  • दोपहर 02:40 बजे: मुरैना पहुंचेंगे, जहां विकास कार्यों का शुभारंभ होगा।
  • मुरैना: आयुर्वेदिक कॉलेज का भूमिपूजन और अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
  • शाम 04:00 बजे: मुरैना से खजुराहो (छतरपुर) के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 07:00 बजे: सभी कार्यक्रम निपटाकर भोपाल वापस लौटेंगे।
  • रात 08:00 बजे: राजभवन में राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।
  • रात 08:30 बजे: सीएम हाउस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए अहम बैठक लेंगे।
ये खबर भी पढ़ें..

News Strike: कैबिनेट बैठक में बार-बार क्यों नाराजगी जता रहे कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल?

MP Weather Update: प्रदेश में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राहत राशि
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि