आज विदिशा-सागर में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, सिविल अस्पताल और सांदीपनी स्कूल के नए भवन का करेंगे इनॉग्रेशन

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज विदिशा और सागर जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सिविल अस्पताल और सांदीपनी स्कूल के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

author-image
Amresh Kushwaha
New Update
mp-cm-mohan-yadav-vidisha-sagar-tour-november
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 23 नवंबर को विदिशा और सागर जिलों का दौरा करेंगे। उनका आज का दिन कई अहम कार्यक्रमों से भरा हुआ है।

इसमें सिविल अस्पताल और सांदीपनी स्कूल के नए भवन का इनॉग्रेशन प्रमुख होगा। इस दौरे में मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सिविल अस्पताल इनॉग्रेशन कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव आज सुबह 10:30 बजे भोपाल से विदिशा के गंजबासौदा के लिए रवाना होंगे। वे सिविल अस्पताल के नए भवन का इनॉग्रेशन करेंगे। नया अस्पताल भवन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगा। इसके अलावा, वे यहां विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे। ये कार्य गंजबासौदा के विकास में अहम होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...नई पेंशन स्कीम के NPS और OPS में बंट गए मध्यप्रदेश के IAS अफसर

सांदीपनी स्कूल के नए भवन का इनॉग्रेशन

सीएम यादव दोपहर 12:50 बजे गंजबासौदा से बंडा के लिए रवाना होंगे। बंडा में वे शासकीय सांदीपनी विद्यालय के नए भवन का इनॉग्रेशन करेंगे। यह कदम शिक्षा सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का इनॉग्रेशन और भूमि पूजन भी करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...हैदराबाद समिट : मध्य प्रदेश में आएगा 36,600 करोड़ का निवेश, 27,800 नौकरियों के अवसर

सागर में धार्मिक और विकास कार्यों का शिलान्यास

सीएम यादव दोपहर 3:00 बजे सागर पहुंचेंगे। यहां वे श्री सिद्ध क्षेत्र बालाजी मंदिर जाएंगे। वे मंदिर प्रांगण और धर्मश्री में धार्मिक और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों से सागर में धार्मिक पर्यटन और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...संविदाकर्मियों का 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, बोले- सरकार नहीं मानी तो लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

आज के दौरे का समापन

अंत में, शाम 4:10 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सागर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसी तरह उनका यह दौरा यहीं समाप्त होगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: पूर्व सीएम उमा भारती का राहुल गांधी पर तंज, गाय का मुद्दा बढ़ा तो गोबर का तिलक लगा लेंगे

MP News मध्यप्रदेश CM Mohan Yadav सीएम मोहन यादव सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
Advertisment